featured यूपी

सीएम योगी का सपा पर कटाक्ष, कहा- सपा सरकार में यूपी में थी अराजकता, अब बहन-बेटियां सुरक्षित

SADFSADFF सीएम योगी का सपा पर कटाक्ष, कहा- सपा सरकार में यूपी में थी अराजकता, अब बहन-बेटियां सुरक्षित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में गुंडागर्दी और अराजकता का तांडव था। यह किसी से छिपा नहीं है। 2012 में उत्तर प्रदेश का पहला दंगा मथुरा के कोसिकला से प्रारंभ हुआ था। मथुरा में ही जवाहरबाग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी।

समाजवादी पार्टी सरकार में यूपी में थी अराजकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में गुंडागर्दी और अराजकता का तांडव था। यह किसी से छिपा नहीं है। 2012 में उत्तर प्रदेश का पहला दंगा मथुरा के कोसिकला से प्रारंभ हुआ था। मथुरा में ही जवाहरबाग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। सत्ता के संरक्षण में सैकड़ों हेक्टेयर में फैले इस बाग पर अवैध कब्जा करने की कोशिश हुई थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश सुरक्षा के मामले में एक नजीर बना है। आज उत्तर प्रदेश न केवल कानून व्यवस्था अपितु विकास के नए-नए आयाम गढ़ते हुए हर बेटी-बहन को सुरक्षा प्रदान कर रहा है।

लता मंगेशकर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वर्चुअल रैली जन चौपाल के माध्यम से आगरा, मथुरा और बुलंदशहर जिलों की 21 विधानसभा सभाओं के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित  किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सुरों की कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि लता जी ने भारत की संस्कृति और कला को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया, उनके प्रति कोटि-कोटि नमन करते हुए मैं दुख की इस घड़ी में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

‘जनता से जो कहा था उसपर खरा उतरने का प्रयास किया’

वहीं रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आगरा, मथुरा और बुलंदशहर की क्या स्थितियां थी, यह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा ने 2017 में जनता से राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जो कहा था, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया। ब्रजभूमि के इस क्षेत्र पहले दंगा और असुरक्षा का माहौल था आज वह तीर्थ स्थान के रूप में पुरातन वैभव को प्राप्त कर रहा है। शौर्य वीरों की धरती आगरा में पिछली सरकार में अराजकता का तांडव था। हमारी सरकार ने आगरा के म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर किया।

‘शत प्रतिशत जनता ले चुकी है वैक्सीन की पहली डोज’

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड प्रबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 2022 का विधानसभा चुनाव का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से कोरोना का जो बेहतरीन प्रबंधन का कार्य आगे बढ़ावा है उसकी दुनिया ने सराहना की है। प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक के रूप में व्यक्तिगत रुचि लेकर कोरोना का प्रबंधन किया, उसी का नतीजा है कोरोना पर नियंत्रण हुआ। फ्री टेस्ट, फ्री वैक्सीन और उपचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कोरोना कालखंड में हर गरीब परिवार को डबल डोज राशन भी उपलब्ध करा रही है।

‘10 फरवरी तक तीसरी लहर पर भी नियंत्रण हो चुका होगा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश की शत प्रतिशत जनता कोविड कवच के रूप में वैक्सीन की पहली डोज ले चुकी है। 72 फीसद जनता वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुकी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ने एक सुरक्षा कवच दिया है। यह पहली बार हुआ कि देश की 135 करोड़ की आबादी को बचाने के लिए इतनी जल्दी कोई दवा मार्केट में आई है। भारत की वैक्सीन सबसे प्रभावी दवा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण 10 फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर पर भी नियंत्रण हो चुका होगा।

Related posts

जीएसटी विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य बना असम

bharatkhabar

मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने दिव्यांग युवाओं के लिए वैश्विक आईटी प्रतिस्पर्धा का उद्घटन किया

mahesh yadav

रैलियों में हो रही है अश्लीलता…देखिए विडियो

piyush shukla