featured यूपी

यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन, लोगों से मांगे वोट

WhatsApp Image 2022 02 02 at 6.37.59 PM यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन, लोगों से मांगे वोट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते माहौल गर्म है। इसी बीच बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। अपने तूफानी दौरे में मुख्यमंत्री ने गोवर्धन में प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे।

WhatsApp Image 2022 02 02 at 6.38.00 PM यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन, लोगों से मांगे वोट

सीएम योगी ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते माहौल गर्म है। इसी बीच बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। अपने तूफानी दौरे में मुख्यमंत्री ने गोवर्धन में प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। गिरिराज जी का आशीर्वाद लेने और अपने प्रत्याशी की स्थिति को मजबूत करने के लिए गोवर्धन पहुंचे। सीएम योगा का पदाधिकारियों ने माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने गोवर्धन दानघाटी मंदिर पहुंचकर दानघाटी गिरिराज जी की पूजा की।

vlcsnap 2022 02 02 19h01m09s879 यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन, लोगों से मांगे वोट

‘समाजवादी सरकार में विकास के नाम पर कब्रिस्तान बने’

इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में केवल विकास के नाम पर कब्रिस्तानों को बनाया गया। लेकिन बीजेपी के शासन में  विकास के कार्य कराए गए। सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी सरकार का पहला दंगा कोसी में कराया गया था और अंतिम दंगा भी जवाहर बाग मथुरा में कराया गया। आज दिन के गुंडे बीजेपी सरकार में दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा कि 10 तारीख के बाद इनकी गर्मी निकाल दी जाएगी।

WhatsApp Image 2022 02 02 at 6.37.59 PM यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन, लोगों से मांगे वोट

यह लोग समाजवादी नहीं दंगाई हैं- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि यह लोग समाजवादी नहीं दंगाई हैं, परिवार वादी हैं। इन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ सैफई महोत्सव करवाए हैं। उन्होने कहा कि कोरोना से दुनिया परेशान थी, तब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व गरीबों के लिए कार्य हुआ, उसकी दुनिया सराहना कर रही है। फ्री वैक्सीन, फ्री उपचार दिया। वैक्सीन लगवाने के प्रश्न पर उठे हाथों को देखकर बोले कि भीड़ यह सिद्ध कर रही है कि आपका जज्बा सपा गठबंधन की जमानत जब्त करा देगा।

Related posts

यूपी में कास्ट क्राइम करप्शन के आधार पर राजनीति होती थी : सुनील बंसल

Shailendra Singh

पतंजलि को झटका, नेपाल ने कोरोनिल के वितरण पर लगाई रोक

pratiyush chaubey

मेरठ: दलितों ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी, उत्पीड़न बंद करने को कहा

lucknow bureua