featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड: गैरसैंण में त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड सरकार

गैरसैंण: उत्तराखंड के गैरसैंण में त्रिवेंद्र सरकार ने विधानसभा सत्र करने के साथ-साथ आज कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। कैबिनेट बैठक में कुल 12 फैसलों पर मुहर लगाई गई है, जिसमें देहरादून की देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की मंजूरी के विधेयक पर मुहर लगाई है। उधम सिंह नगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम 2021 में संशोधन को भी मंजूरी मिली है। बात करें अगर ग्राम पंचायत लालपुर उधम सिंह नगर की तो कैबिनेट बैठक में नगर पंचायत बनाए जाने पर भी मंजूरी दी गई है।

इन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर:-

1- उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।

2- उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया।

3- हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी।

4- ग्राम पंचायत थलीसैंण, पौड़ी जनपद।

5- ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।

6- श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पंदों के सृजन को मंजूरी।

7- उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्डमें नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित।

8- ग्राम पंचायत सिरौलीकला, जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।

9- प्रदेश के जनपद देहरादून में देवभूमि उत्तराख्ण्ड विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।

10- प्रदेश के जनपद उधमसिंहनगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।

11- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 में संशोधन मंजूरी।

Related posts

पर्रिकर ने कहा : भारत में शौर्य की कमी नहीं, पूरी दुनिया है उससे परिचित

shipra saxena

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के कारण रद्द हुआ इंडिया – न्यूज़ीलैंड का दूसरा वनडे

Rahul

UP: कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट, कैबिनेट बैठक में प्रस्‍ताव पास

Shailendra Singh