featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती पर पदयात्रा की

रावत 11 उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती पर पदयात्रा की

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके  पर गांधी मैदान पहुंचे। यहां  उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती पर दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

रावत 11 उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती पर पदयात्रा की
उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती पर पदयात्रा की

इसे भी पढ़े-उत्तराखंडःसीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का दौरा किया

मिली खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जयंती के मौके  पर राज्यभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।उन्होनें   बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं के द्वारा 150 मीटर की पदयात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा  द्वारा गांधी जी के बताए ल गए मार्ग पर चला जा सकता है।

मुख्यमंत्री रावत ने  कहा कि पदयात्रा के जरिए  सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि गांधी जयंती  पर डोईवाला ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने भी अपना सहयोग दिया। इसके अलावा हल्द्वानी में भी सफाई अभियान चलाया के तहत कूड़ा करकट की सफाई कर लोगों को जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि  बीजेपी पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते गांधी जयंती पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा शुरू की गई है।जिसमें सरकार की योजनओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

महेश कुमार यादव

Related posts

शराबी पति की हत्या में देवर को फंसाकर फरार हुई महिला, जानें कैसे चढ़ी पुलिस के हत्थे?

Shailendra Singh

SCO में PM मोदी और पुतिन की मुलाकात, PM मोदी बोले जंग हर समस्या का समाधान नहीं

Rahul

मेरठ: दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, 19 करोड़ के काम की एवज में मांग रहा था 12 लाख की रिश्वत

Saurabh