December 3, 2023 7:48 pm
featured उत्तराखंड शख्सियत

स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.52 PM स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन है। जिसकी शुरूआत आज उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की ।

 

 

 

यह भी पढे़

 

 

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी, दीवार गिरने से लखनऊ में 9 की मौत

 

धामी का जन्म

पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ में जन्म लिया। उनकी माता का नाम विशना धामी और पिता का नाम शेर सिंह धामी है। धामी के पिता सेना में सूबेदार पद पर तैनात रह चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी अपने माता – पिता के इकलौते बेटे हैं। जबकि धामी की 3 बहनें है।

cm स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

यहां से हुई राजनीतिक सफर की शुरूआत

पुष्कर सिंह धामी ने साल 1990 में एबीवीपी से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। जिसके बाद उन्होंने अभी तक पीछे मु़ड़ तक नहीं देखा और आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बनकर बैठे हैं।

dhami in sagh स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

 

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह इस सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। 2012 और 2017 का चुनाव उन्होंने खटीमा सीट से जीता था। 2022 के चुनाव में धामी खटीमा से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत गए।  उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को शपथ ली थी।

Pushkar Singh Dhami स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

इसके साथ ही तब 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम बन गए थे। राजभवन में भव्य समारोह के बीच तत्कालीन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी । 2022 के चुनाव परिणाम आए तो वह हार गये । तत्कालीन सीएम धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें उत्तराखंड का 12वां सीएम बनाया। इसके बाद धामी ने चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए । 23 मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी।

 

 

 

 

 

ऐसा रहा पुष्कर सिंह धामी का आज का दिन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।

WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.51 PM 2 स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.48 PM 2 स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास, संगठन मंत्री श्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.52 PM स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.51 PM 1 स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.51 PM स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.50 PM 1 स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.50 PM स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.49 PM 1 स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.49 PM स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.48 PM 1 स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर WhatsApp Image 2022 09 16 at 1.22.48 PM स्पेशल: पुष्कर सिंह धामी का 47वां जन्मदिन, AVBP कार्यकर्ता लेकर ऐसा रहा मुख्यमंत्री बनने का सफर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुरू हो चुका है।

Related posts

भाजपा की रणनीति से बदल सकता है पंचायत चुनाव का हाल, जानिए क्या है पूरी तैयारी

Aditya Mishra

सपा पर भड़के सीएम, कहा- समाजवाद एक धोखा और बहरूपिया ब्रांड

lucknow bureua

आप विधायक अमानतुल्ला पर चली गोलियां, कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

shipra saxena