Breaking News उत्तराखंड राज्य

यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा विधायक और पत्नी पर केस दर्ज

भाजपा विधायक

देहरादून: यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। महेश नेगी द्वाराहाट से भाजपा के विधायक हैं। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ हैं। बता दें कि ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरी महिला ने विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

शनिवार को पीड़ित महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम कोर्ट ने विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का फैसला सुनाया था। उधर, विधायक महेश नेगी के अधिवक्ता का कहना है कि महिला ने कोर्ट को गुमराह किया है, इसे लेकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

पीड़िता ने कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र

बता दें कि 13 अगस्त को भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी ने अल्मोड़ा क्षेत्र की एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ ब्लैमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पीड़ित महिला ने भी पुलिस को तहरीर देकर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके चलते पीड़ित महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था।

एसीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

शनिवार को पीड़ित महिला की प्रार्थनापत्र को एसीजेएम ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने विधायक पर दुष्कर्म और उनकी पत्नी रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए मामले को दबाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को जल्द विवेचना शुरू करने को भी कहा हैं। इससे पहले नैनीताल हाई कोर्ट ने बीजेपी विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

पीड़िता ने हाई कोर्ट में दी थी याचिका

बता दें कि विधायक की पत्नी ने पीड़िता के खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ एफआईआर को निरस्त करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, और मामले की अगली सुनवाई अब 14 अक्टूबर को होगी।

Related posts

सरकार देश की फिल्‍म विरासत के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध : प्रकाश जावडेकर

bharatkhabar

केशव मौर्य का बयान कहा, शिवपाल अपने मोर्चे का बीजेपी में विलय कर सकते हैं

mahesh yadav

Lucknow: 2 दिन के दौरे पर आ रहे हैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जानिए कार्यक्रम

Aditya Mishra