संवाददाता: निर्मल उप्रेती
उत्तराखंड के 2022 के चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सैनिकों के वोट बैंक को लेकर राजनीति जोरों पर है। कांग्रेस जहां पूर्व सैनिक सम्मान में जुटी है। वहीं, भाजपा शाहिद सैनिक सम्मान कर रही है, जिसको लेकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप रोप भी चल रहे हैं।
इसी को लेकर अल्मोड़ा पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक सैनकों का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस सैनिकों की हितैसी नहीं रही है, जबकि भाजपा आज सैनिकों के लिए पांचवें धाम बनाने की तैयारी कर रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सैनिकों पर सवाल खड़े करने वाली पार्टी है जो अब उसका ये ढोंग है।
ये भी पढ़ें:-