September 24, 2023 12:23 am
featured उत्तराखंड

उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन, धार्मिक स्थलों की मिलेगी पूरी जानकारी

IMG 20220105 WA0003 e1641344670916 उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन, धार्मिक स्थलों की मिलेगी पूरी जानकारी

आज के समय में उत्तराखंड ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिर चाहे वह पर्यटन की नज़र से हो या फिर धार्मिक की दृष्टि से।

यह भी पढ़े

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, 27 टेस्ट में पकड़े 100 कैच, धोनी को छोड़ा पीछे

पुस्तकों का किया विमोचन

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से ‘ दिव्य हिमगिरि ‘ द्वारा प्रकाशित उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन किया।

IMG 20220105 WA0003 e1641344670916 उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन, धार्मिक स्थलों की मिलेगी पूरी जानकारी

पुस्तकों में धार्मिक स्थलों की पूरी जानकारी

आपको बता दें कि इन पुस्तकों में प्रदेश के धार्मिक स्थलों के बारे में उनकी पौराणिक महत्ता के विषय में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटक एवं यात्री चारधाम यात्रा के बाद अन्य पौराणिक धार्मिक स्थलों के दर्शनों के साथ-साथ उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सर्केटों की स्थापना की गई है। प्रकाशित पुस्तकों में शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किटों को शामिल कर धर्म स्थलों की संपूर्ण जानकारी दी गई है।

IMG 20220105 WA0004 e1641344867489 उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन, धार्मिक स्थलों की मिलेगी पूरी जानकारी

हालांकि इस अवसर पर पुस्तकों के सम्पादक कुँवर राज अस्थाना, डॉ राजेंद्र डोभाल, प्रेम कश्यप, डी.एस. मान, पी.एच. कोचर, राजकुमार पुरोहित, रफीक सिद्धकी, मोनिका जोशी, अकबर सिद्दीकी, राजीव वर्मा, डॉक्टर अश्वनी काम्बोज और विवेक चैहान आदि मौजूद रहे थे।

Related posts

Varanasi: सावन आते ही बढ़ गए दूध दही के दाम, पहले दिन इतने में बिका

Aditya Mishra

जाकिर नाईक के 10 ठिकानों पर एनआईए ने की मुंबई में छापेमारी

shipra saxena

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 28.92 करोड़ के पार, 54.4 लाख से अधिक हुई मौत

Neetu Rajbhar