उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की पुष्टि की।
पुष्कर सिंह धामी ही होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
उत्तराखंड मे जैसे-जैसे चुनावी घड़ी नजदीक आ रही है प्रदेश में राजनीतिक हलचल हर दिन बढ़ रही है। इसी बीच बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सीएम चेहरे का लगभग एलान कर ही दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। पुष्कर सिंह धामी ही सीएम पद का चेहरा होंगे।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी जानकारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की जानकारी दी है। नड्डा दो दिनों से हरिद्वार दौरे पर हैं। इसी दौरान जेपी नड्डा ने पुष्कर सिंह धामी के लिए सीएम केंडिडेट होने की बात कही है। वहीं बीजेपी में मुख्यमंत्री पद की हसरत पाले कई बड़े नेताओं को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी पहले ही अपने सीएम कैंडिडेट का एलान कर चुकी है।