featured उत्तराखंड राज्य

काशीपुर: सपा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कहा- विकास की सोच रखने वाली है सपा

Screenshot 2022 02 06 120926 काशीपुर: सपा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कहा- विकास की सोच रखने वाली है सपा

निज़ामुद्दीन शेख़, काशीपुर | चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कुछ बड़े बड़े वादे कर रहे हैं। तो वही समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को जीतने के लिए संगठन हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने अपना एक और चुनावी कार्यालय मोहल्ला अल्लीखा में फीता काटकर शुभारंभ किया है। इस मौके पर प्रत्याशी बलविंदर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की सोच रखने वाली पार्टी है।

Screenshot 2022 02 06 120814 काशीपुर: सपा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कहा- विकास की सोच रखने वाली है सपा

उन्होंने भाजपा विधायक पर भी तंज कसते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा विधायक ने क्या किया है।और उन्हें जनता क्यों वोट दें अपनी 20 वर्षों की वह एक भी उपलब्धि जनता को नहीं बता पा रहे हैं बल्कि मोदी मैजिक पर ही है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा विधायक को भली-भांति समझ चुकी है। पहले विधायक ने 20 वर्षों तक जनता को लूटा और अपनी जेब भरने का काम किया अपनी फैक्ट्रियां लगाने का काम किया अब उन्होंने पुत्र मोह में आकर संगठन को हताशा कर अपने पुत्र को प्रत्याशी घोषित करा कर भाजपा संगठन का अपमान किया है।उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 14 फरवरी को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के निशान के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें विजई बनाएं वह विश्वास दिलाते हैं। कि क्षेत्र के विकास के लिए वह कार्य करेंगे जो आज तक भाजपा विधायक नहीं कर पाए तो वही रवि छाबड़ा ने भी भाजपा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के विधायक ने 20 वर्षों में जनता का कोई विकास नहीं किया बल्कि उन्होंने अपना खुद का विकास किया है।

Screenshot 2022 02 06 120849 काशीपुर: सपा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कहा- विकास की सोच रखने वाली है सपा

और जनता उन्हें वोट क्यों दें वह जवाब दें जनता को कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने क्या किया उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने झूठे वादे करके काशीपुर की जनता को ठगने का कार्य किया है। भाजपा विधायक ने अपने पिछले दो चुनावों के दौरान काशीपुर को जिला बनाने की जनता से घोषणा की थी परंतु चुनाव जीतने के बाद उन्होंने एक बार भी काशीपुर को जिला नहीं बनवाया अब वह अपने पुत्र को चुनाव लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जनता इस बार समाजवादी पार्टी को पसंद कर रही है और आगामी 14 फरवरी को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के बटन को दबाकर भाई बलविंदर सिंह को भारी मतों से जिताने जा रही है। 

Screenshot 2022 02 06 120949 काशीपुर: सपा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कहा- विकास की सोच रखने वाली है सपा

 

Related posts

Up: स्वास्थ्य विभाग ने कोविड मरीजों को दी ये सुविधा, आप भी जान लें काम की खबर

Aditya Mishra

गहलोत को मुसीबत में डालने वाले सचिन पायलट की एक माफी से कैसे मान गई कांग्रेस?

Rozy Ali

काशी में लगा श्रद्धालुओं का तांता, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

mahesh yadav