featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: माहरा आज संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित

congress flags pti 1642875829 उत्तराखंड: माहरा आज संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित

उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से रविवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी ली गई।

बैठक में प्रदेशभर से आने वाले लोगों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का पदभार ग्रहण कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा।

इन नेताओं से मिले माहरा
पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिले।

ये भी पढ़ें :-

IPL 2022: PBKS बनाम SRH मैच आज, जानिए पिच की रिपोर्ट और मौसम की स्थिति

Related posts

जम्मू कश्मीर: देशद्रोहियों-पत्थरबाजों पर कड़ा एक्शन, न मिलेगी सरकारी नौकरी, न पासपोर्ट वेरिफिकेशन

pratiyush chaubey

शशि कपूर का कोलकाता से खास जुड़ाव, विदेशी महिला से की थी शादी

Rani Naqvi

मोदी का आज तमिलनाडु और पुदुचेरी दौरा, कोयंबटूर में जनसभा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Yashodhara Virodai