featured उत्तराखंड

बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का निधन, शोक में देहरादून, सभी सरकारी कार्यालय बंद

harbans kapoor 1639365524 बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का निधन, शोक में देहरादून, सभी सरकारी कार्यालय बंद

उत्तराखंड में बीजेपी के विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर देहरादून कैंट क्षेत्र से विधायक थे। हरबंस कपूर के निधन के शोक में दूहरादून जिले में सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे।

उत्तराखंड : नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर, पार्टी में शोक की  लहर - Devbhoomisamvad.com

बीजेपी विधायक हरबंस कपूरा का निधन

उत्तराखंड में बीजेपी के विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर देहरादून कैंट क्षेत्र से विधायक थे। हरबंस कपूर के निधन के शोक में दूहरादून जिले में सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

विधायक हरबंस कपूर के इंदिरा नगर स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबंस कपूर के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और भगवान ने उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल, विधायक खजान दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

प्रेमचंद अग्रवाल ने कपूर के निधन पर जताया शोक

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शक रहे हरबंस कपूर का निधन एक युग का अंत है। पूर्व कांग्रेस विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरबंस कपूर के निधन से उत्तराखंड की राजनीति का एक वट वृक्ष जैसा व्यक्तित्व हमारे बीच नहीं रहा।

कांग्रेस ने रैलियों को किया स्थगित

कांग्रेस ने हरंबस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोमवार को आयोजित होने वाली अपनी रैली स्थगित कर दी। बताया जा रहा है कि हरबंस कपूर पिछले दिन से छाती में भारीपन की शिकायत कर रहे थे। 6 साल पहले उनका मेदांता अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

बेहद सहज और शालीन नेता थे हरबंस कपूर

हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे। विधायक हरबंस कपूर बेहद सादा जीवन जीते थे। वह जीवन भर लैंब्रेटा स्कूटर में ही चलते रहे। हरबंस कपूर के निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद का भार भी संभाला था।

Related posts

विवेक हत्याकांड: आरोपी कांस्टेबल के समर्थन में सिपाहियों ने काली पट्टी बांधी

mahesh yadav

अमर शहीद द्वार का हुआ शिलान्यास

kumari ashu

पाकिस्तान में गुरुद्वारों को तोड़कर बनाए जा रहे शापिंग कांप्लेक्स….

Breaking News