featured उत्तराखंड

हल्द्वानी: राहुल गांधी की रैली को लेकर जोरों पर कांग्रेस की तैयारी, रैली में पहुंचेंगे 35 हजार कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2021 12 13 at 4.42.58 PM हल्द्वानी: राहुल गांधी की रैली को लेकर जोरों पर कांग्रेस की तैयारी, रैली में पहुंचेंगे 35 हजार कार्यकर्ता
ankit haldwani हल्द्वानी: राहुल गांधी की रैली को लेकर जोरों पर कांग्रेस की तैयारी, रैली में पहुंचेंगे 35 हजार कार्यकर्ता अंकित साह, संवाददाता

राहुल गांधी 16 अगस्त को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी अब पूरी मजबूती से जुट गई है।

WhatsApp Image 2021 12 13 at 4.42.57 PM हल्द्वानी: राहुल गांधी की रैली को लेकर जोरों पर कांग्रेस की तैयारी, रैली में पहुंचेंगे 35 हजार कार्यकर्ता

राहुल गांधी की रैली को लेकर जोरों पर कांग्रेस की तैयार

राहुल गांधी 16 अगस्त को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी अब पूरी मजबूती से जुट गई है। हल्द्वानी में उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं। नैनीताल और उधम सिंह नगर से इस रैली में 30 से 35 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

WhatsApp Image 2021 12 13 at 4.42.57 PM 1 हल्द्वानी: राहुल गांधी की रैली को लेकर जोरों पर कांग्रेस की तैयारी, रैली में पहुंचेंगे 35 हजार कार्यकर्ता

पीएम मोदी की रैली से भव्य होगी राहुल गांधी की रैली- सुमित

सुमित हृदयेश ने बताया कि भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। लिहाजा पूर्व में देहरादून में हो चुकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ज्यादा भव्य रैली राहुल गांधी की होगी क्योंकि अब लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

WhatsApp Image 2021 12 13 at 4.42.58 PM हल्द्वानी: राहुल गांधी की रैली को लेकर जोरों पर कांग्रेस की तैयारी, रैली में पहुंचेंगे 35 हजार कार्यकर्ता

रैली में पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान- सुमित

सुमित ह्रदयेश ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में विशाल जनसभा होगी जिसमें पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर मंच पर सीडीएस के अतिम संस्कार पर राजनैतिक पार्टी के महोत्सव वाले बयानों का भी खंडन किया। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने देश सेवा के स्थान पर सैनिकों का सम्मान सर्वोपरी रखा है।

Related posts

सीएम योगी ने किया फैसला गोमती रिवर फ्रंट की होगी जांच

Srishti vishwakarma

पाक सेना प्रमुख बाजवा ने नवीद मुख्तार को सौंपी आईएसआई की कमान

shipra saxena

झामुमो के नेतृत्व वाले तीन-गठबंधन झारखंड सत्ता में हासिल

Trinath Mishra