featured उत्तराखंड राज्य

सीएम धामी के मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी

धामी सीएम धामी के मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी

उत्तराखंड में शपथ ग्रहण करने के 7 दिन बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बंटवारे में सबसे अधिक 23 विभाग सीएम पुष्कर धामी के पास आए हैं। वही पिछली सरकार के पांच में से चार मंत्रियों को पुराने विभाग सौंपे गए हैं। केवल सुबोध उनियाल के सभी विभागों में फेरबदल किया गया है। 

मंगलवार रात तक मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जारी की गई सूची को 1 घंटे तक रोक दिया गया। इसके बाद भाजपा हाईकमान के निर्देश मिलने के बाद देर रात मुख्य सचिव डॉ एसएस सन्धु द्वारा अधिसूचना के साथ सूची जारी की गई।

सीएम धामी को सौंपी गए ये विभाग 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कानून व्यवस्था क्रमिक के मामलों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों को सौंपा गया है इसके अलावा सीएम कार्मिक एवं सतर्कता, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, औद्योगिक विकास एवं खनन, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन मंत्रियों को मिले ये विभाग

सतपाल महाराज – लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, पर्यटन, जलगमन प्रबंधन, धर्मस्व, सिंचाई एवं लघु सिंचाई

प्रेमचंद अग्रवाल – वित्त विभाग, वाणिज्य कर, स्टाम्प  और निबंधन, शहरी विकास, आवास विधायक एवं संसदीय कार्य पुनर्गठन और जनगणना। 

गणेश जोशी – कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि उद्यान, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास

धन सिंह रावत – बेसिक और माध्यमिक शिक्षा, सांस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा 

सुबोध उनियाल – वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा

रेखा आर्या – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, खेल एवं युवा कल्याण

चंदन रामदास – समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण परिवहन लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग 

सौरव बहुगुणा – पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशन विकास एवं सेवा योजना

Related posts

मानहानि केस: एमपी के कांग्रेस प्रवक्ता को दो साल की जेल, सीएम ने दर्ज कराया था मामला

Breaking News

मार्केट में कितने की और कब आएगी कोरोना वैक्सीन? जानें सीरम इंस्टीट्यूट का क्या कहना

Shagun Kochhar

समुद्र के किनारे बिकिनी में घूमती दिखी जाह्नवी कपूर, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Shailendra Singh