featured उत्तराखंड

राजपुर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने निकाली पदयात्रा, मदनलाल ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला

WhatsApp Image 2022 01 02 at 5.05.02 PM राजपुर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने निकाली पदयात्रा, मदनलाल ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला

कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत रविवार को राजपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 29 और 30 में पदयात्रा निकाली गई। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल के नेतृत्व में निकाली गई।

WhatsApp Image 2022 01 02 at 5.05.41 PM राजपुर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने निकाली पदयात्रा, मदनलाल ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला

राजपुर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने निकाली पदयात्रा

कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत रविवार को राजपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 29 और 30 में पदयात्रा निकाली गई। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इस पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हरीश रावत जिंदाबाद मदनलाल जिंदाबाद गणेश गोदियाल जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस पदयात्रा में राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल बाल्मीकि ने जनसंपर्क किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

WhatsApp Image 2022 01 02 at 5.05.39 PM राजपुर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने निकाली पदयात्रा, मदनलाल ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला

यात्रा की समाप्ति पर अपने संबोधन में मदन लाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से प्रदेश की जनता त्रस्त है डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है। जनता का भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कोई भरोसा नहीं रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं परेशान हैं समाज का हर वर्ग आज त्राहिमाम कर रहा है और चुनाव का इंतजार कर रहा है कि कब चुनाव आए और भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ कर सत्ता से बाहर फेंके। लोग इंतजार कर रहे हैं कि प्रदेश के अंदर हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंl

WhatsApp Image 2022 01 02 at 5.05.02 PM राजपुर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने निकाली पदयात्रा, मदनलाल ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला

इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि राजपुर विधानसभा से मदन लाल की विधायक की दावेदारी इस समय सबसे मजबूत है और प्रत्येक जन मुंह पर विधायक के रुप में इस समय सिर्फ और सिर्फ मदनलाल का नाम है। उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता मदनलाल को अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजना चाहती है और वाल्मीकि समाज भी पूरे प्रदेश में यही चाहता है कि विधानसभा में बाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व मदनलाल करेंl उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से राजपुर से मदनलाल को पार्टी का टिकट देने की अपील कीl

WhatsApp Image 2022 01 02 at 5.05.00 PM राजपुर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने निकाली पदयात्रा, मदनलाल ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला

पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश समन्वयक सहीद अहमद जमाल, भास्कर चुग प्रदेश महामंत्री संगठन पंकज राणा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही मनीष साहू तनवीर खान वसीम राजपूत अब्दुल रहमान गगन झाझर विकास साथीश्रीकांत, प्रमोद मंद्रवाल ,सरवर खान, अब्दुल रहमान नंदू शेख हेमंत उपरेती, आनंद बिष्ट, रमन बीन, प्रदीप नौटियाल, सरफराज ,जेपी बिष्ट ,गोपालसौदे यशराज, गौरव, रोहित कुमार, रवि कुमार देव सिंह परमजीत सिंह उषा रानी नीलम कौर सोनिया जीना , बबीता चौहान, क्षितिज चौधरी ,भानु प्रताप, वैभव सिंह सलमान अकरम शुभम गुप्ता लाल सिंह चौहान वसीम राजपूत प्रदीप कुमार सुरेश कुमार सहित सैकड़ों की तादाद में साथी साथ रहे।

Related posts

मोदी सरकार के सात साल: भाजपा विधायक ने बांटे मास्‍क व सैनिटाइजर  

Shailendra Singh

रूरल ग्रोथ सेंटर बनेंगे ग्रामीण विकास के केंद्र: मुख्यमंत्री

Rani Naqvi

चीन पर बैन लगाने के क्या वाकई में होगा भारत को नुकसान, जानिए क्यों हो रही ये बात?

Mamta Gautam