featured उत्तराखंड

देहरादून: पुलिस ने तैयार किए दो नए एप, मुख्यमंत्री बोले- ज्यादा एप बनाने से भ्रमित होगी जनता, सिस्टम का सरलीकरण जरूरी

pushkarsinghdhami2 1625389563 देहरादून: पुलिस ने तैयार किए दो नए एप, मुख्यमंत्री बोले- ज्यादा एप बनाने से भ्रमित होगी जनता, सिस्टम का सरलीकरण जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन को सिस्टम का सरलीकरण करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार से मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा एप बनाने से लोगों में भ्रम पैदा होता है और उन्हें वो लाभ नहीं मिल पाता।

ज्यादा एप बनाने से भ्रमित होगी जनता- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन की ओर से नए-नए एप बनाकर लोगों की सेफ्टी बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुलिस प्रशासन की ये योजना कुछ रास नहीं आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन को नसीहत देते हुए कहा कि सिस्टम का सरलीकरण करना जरूरी है। ज्यादा एप बनाने से जनता भ्रमित हो जाएगी और उनको वो लाभ नहीं मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ने ये बात ‘पब्लिक आई एप’ और महिला सुरक्षा हेतु ‘मिशन गौरा शक्ति’ एप का शुभारम्भ करने के के दौरान कही।

चीजों को सरलीकरण करें ताकि समाधान दिया जाए- सीएम

दरअसल देहरादून पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की ओर से तैयार की गई ‘पब्लिक आई एप’ और महिला सुरक्षा हेतु ‘मिशन गौरा शक्ति’ एप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस को ज्याद एप न बनाने की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि जब एक ही विभाग में बहुत सारे एप हो जाते हैं तो लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और उन्हें वो लाभ नहीं मिलता जो मिलना चाहिए। हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि चीजों का सरलीकरण करके पब्लिक को समाधान दिया जाय न कि जटिलता पैदा हो।

डीजीपी अशोक कुमार को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

डीजीपी अशोक कुमार से मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा एप बनाने से लोग भ्रमित होते हैं, सिस्टम का सरलीकरण जरूरी है और जनता की समस्याओं का समाधान कीजिए। वहीं इस मौके पर एसडीआरएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण, कोविड जागरूकता, हानिकारक कूड़े के निस्तारण व जोखिम पूर्ण स्थानों के चिन्हीकरण के लिए चलाये जा रहे माउण्ट गंगोत्री-1 पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ भी किया गया।

जल्द बनाई जाएगी एंटी ड्रग पॉलिसी

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक भी ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जल्द एंटी ड्रग पॉलिसी बनाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्जी की जाएगी और पीएसी के जवानों को बसों की व्यवस्था की जाएगी।

Related posts

यूआईडीएआई ने स्टूडेंट्स को दी बड़ी राहत, बिना आधार के भी होगा स्कूलों में एडमिशन

mahesh yadav

लाभ का पद मामला: चुनाव आयोग का आप विधायकों को नोटिस

Rahul srivastava

प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए 22 को माॅक-ड्रिल

Rahul srivastava