Uttarakhand: स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी देहरादून के साथ ही गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में भी ध्वजारोहण करेंगे।
ये भी पढ़ें :-
सीएम धामी सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में झंडा रोहण करेंगे। इसके बाद 9:05 बजे बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
आप समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अप्रतिम त्याग से परिपूर्ण स्वतंत्रता की अग्नि में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के सभी अमर सपूतों को शत्-शत् नमन।#IndependenceDay2022 pic.twitter.com/Lv1ILMrK9o
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 15, 2022
इसके बाद दस बजे परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ झंडा रोहण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
हमारे सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों और समस्त शहीदों को समर्पित यह महोत्सव, उनके आदर्शों पर चल कर नए भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने का अवसर है। आइए, इस अमृत काल में हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
जय हिंद!#IndependenceDay
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 15, 2022
सीएम ने दी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।