featured उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग पर बनाया जाए चार्जिग स्टेशन -CM धामी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से किया अनुरोध

chardham yatra 2020 चारधाम यात्रा मार्ग पर बनाया जाए चार्जिग स्टेशन -CM धामी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से किया अनुरोध

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल यानि गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेंद्र नाथ पांडेय से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़े

 

Lumpy skin: मवेशियों में कई राज्यों में तेजी से फैल रहा लंपी त्वचा रोग, हजारों मवेशी की मौत

 

मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक ईकाई एचएमटी का उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। बैठक में तय किया गया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन के लिए उत्तराखंड सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करेगी।

chardham yatra 2020 चारधाम यात्रा मार्ग पर बनाया जाए चार्जिग स्टेशन -CM धामी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद नैनीताल स्थित एचएमटी औद्योगिक ईकाई लगातार घाटे में चलने के कारण आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसे बंद करने के लिए अनुमोदित किया था।

 

dhami चारधाम यात्रा मार्ग पर बनाया जाए चार्जिग स्टेशन -CM धामी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से किया अनुरोध

अनुमोदन के क्रम में एचएमटी रानीबाग ईकाई को जैसा है, जहां है के आधार पर उत्तराखंड शासन को हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है।उत्तराखंड शासन की ओर से एनबीसीसी द्वारा आकलित मूल्य पर एचएमटी रानीबाग ईकाई को क्रय करने की अपनी सहमति भारी उद्योग मंत्रालय को प्रेषित कर दी गयी है।

 

25 08 2021 cmdhami1 21960017 चारधाम यात्रा मार्ग पर बनाया जाए चार्जिग स्टेशन -CM धामी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रानिक चार्जिग स्टेशन बनाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से इसका प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उत्तराखंड सरकार जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को प्रेषित करेगी।

 

धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को केंद्रीय करों में उसकी भागीदारी के अंश के रूप में 1304.46 करोड़ की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य को वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

जारी हुई दो किस्तें768 512 15315886 thumbnail 3x2 ff newwww चारधाम यात्रा मार्ग पर बनाया जाए चार्जिग स्टेशन -CM धामी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से किया अनुरोध

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री डा अग्रवाल ने बताया कि 15वें वित्त आयोग ने केंद्रीय करों में उत्तराखंड की तर्कसंगत भागीदारी तय की है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आय कर हस्तांतरण मद में 1,16,665 करोड़ रुपये की दो किस्त जारी की हैं। इसमें उत्तराखंड को यह राशि प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि राज्य इस धनराशि का समुचित लाभ उठाएगा। पूंजीगत और विकास कार्यों के लिए व्यय प्रबंधन में इससे सहायता मिलेगी।

Related posts

70 तबादले झेलने के बाद कासनी को मिला अनोखा विभाग, जिसमे गाड़ी, वेतन, स्टाफ कुछ नहीं

Rani Naqvi

#Me too: नंदिता दास के पिता मशहूर पेंटर जत‍िन दास पर महिला ने लगाए सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप

Rani Naqvi

Ex. PM के जन्मदिवस पर बोले राहुल गाँधी, कहा भारतीय नागरिकों को आपकी सख्त जरूरत

Trinath Mishra