featured उत्तराखंड

सीएम धामी ने की पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा, कहा- शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होगा स्कूलों का नामकरण

FCO सीएम धामी ने की पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा, कहा- शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होगा स्कूलों का नामकरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे दिये जाने की घोषणा की।

सीएम धामी ने की पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे दिये जाने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायित्व राज्यों की पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों का है। अपने इस उत्तरदायित्व को निभाते हुए पुलिस कर्मी अपने जीवन की आहुति को भी तत्पर रहते हैं। अपने कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले ये पुलिस कर्मी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारतवासी अपने शहीद पुलिस कर्मियों और अर्द्ध सैनिक बलों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हुए नतमस्तक हैं।

FCO cx4XIAATbCQ सीएम धामी ने की पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा, कहा- शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होगा स्कूलों का नामकरण

शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होगा स्कूलों का नामकरण- सीएम

सीएम धामी ने पुलिस लाईन देहरादून में शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाए जाने, शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का नामकरण किये जाने, पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की तरह बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की।

FCO cx1XoA09QNF सीएम धामी ने की पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा, कहा- शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होगा स्कूलों का नामकरण

कोरोना में उत्तराखंड पुलिस ने सराहनीय काम किया- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम इन पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रति भी अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं। आज पूरा विश्व आतंकवाद और कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में सराहनीय काम किया। इसमें पुलिस के बहुत से अधिकारी और कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। सीएम ने कहा कि 13 पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत भी हुई। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में किये जा रहे सराहनीय कार्य के अंर्तगत पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी से निरीक्षक स्तर तक के कार्मिकों को 10,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

FCO cx2XMAoeovt सीएम धामी ने की पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा, कहा- शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होगा स्कूलों का नामकरण

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण उत्तराखंड- सीएम 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक साल में सम्पूर्ण भारत में कुल 377 अर्द्ध सैनिक बलों एवं विभिन्न राज्यों के पुलिस कर्मी शहीद हुए। जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के 3 वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। यह प्रदेश भौगोलिक एवं सामरिक महत्व के दृष्टिगत राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अत्यन्त संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड पुलिस के समक्ष कई चुनौतियां हैं, जिनमें बड़े त्यौहार, चारधाम यात्रा, आपदा, भूस्खलन, कांवड़ यात्रा शामिल हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने में राज्य पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीएम धामी ने कहा कि किसी ने पुलिस के लिए ठीक ही कहा है- ‘‘अपनों के लिए हर वादे तोड़ के आया हूँ, मैं खाकी हूं….आपके लिए अपनों को रोता छोड़ के आया हूँ’’।

Related posts

मणिपुर जेल में हिंसा, 2 सऊदी कैदियों समेत 3 की मौत

bharatkhabar

प्रशासन की बड़ी लापरवाही, कोविड कंट्रोल रूम की सूची में दे दिया रिटायर कर्मी का नंबर

Shailendra Singh

WTC FINAL: लंच के पहले न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, शमी और इशांत शर्मा ने तोड़ी किवी टीम की कमर

Shailendra Singh