featured उत्तराखंड

Uttarakhand: उत्तराखंड के इन 4 जिलों में हिमस्खलन का खतरा, अलर्ट जारी

Avalanche Uttarakhand: उत्तराखंड के इन 4 जिलों में हिमस्खलन का खतरा, अलर्ट जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड में एक के बाद एक संकट आ रहे हैं। जोशीमठ के बाद अब राज्य में अगले 24 घंटों में 3000 मीटर से ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-

3 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

इन जिलों में अलर्ट जारी
जानकारी के अनुसार हिमस्खलन वाले जिलों में चमोली, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के नाम शामिल हैं। इसी के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, अलर्ट को देखते हुए एक हेलीकॉप्टर भी स्टैंड बाय पर रखा गया है, जिससे लोगों को आसानी से राहत साम्रगी पहुंचाई जा सके।

पिछले साल आया था हिमस्खलन
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी में भयंकर हिमस्खलन आया था, जिसमें एनआईएम के पर्वतारोहियों का दल लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। इस आपदा में कईं लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।

Related posts

एक देश एक चुनाव: 40 पार्टियों को किया आमंत्रित, 21 हुईं शामिल, सर्वदलीय कमेटी का निर्णय

bharatkhabar

Bihar Panchmi 2022: बिहार पंचमी के दिन झूम उठा वृंदावन

Nitin Gupta

केजरीवाल के विधायक पर महिला से बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप

bharatkhabar