featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: अब फ्री में बनाए जाएंगे अटल आयुष्मान कार्ड, सीएम धामी बोले- आम आदमी तक योजना का लाभ पहुंचा

12333333 उत्तराखंड: अब फ्री में बनाए जाएंगे अटल आयुष्मान कार्ड, सीएम धामी बोले- आम आदमी तक योजना का लाभ पहुंचा

उत्तराखंड में अब अटल आयुष्मान कार्ड बनाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के 3 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्री में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का एलान किया।

उत्तराखंड में अब फ्री में बनाए जाएंगे अटल आयुष्मान कार्ड

उत्तराखंड में अब युष्मान कार्ड बनाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के 3 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्री में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का एलान किया।  आयुष्मान भारत योजना के 3 साल पूरे होने पर ‘आरोग्य मंथन-3’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री ने मुफ्त में कार्ड बनाने का एलान किया वहीं कहा कि आजाद भारत में पहली बार इस तरह की योजना लाई गई है।

आम आदमी तक अटल आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचा- सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अटल आयुष्मान योजना के तहत राज्य सरकार 640 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सीएम ने कहा कि जन स्वास्थ्य से जुडी इस योजना की पहुंच सीधा आम आदमी तक है। अस्पताल में कोई व्यक्ति भर्ती होता था तो पूरे परिवार की आर्थिकी बिगड़ जाती थी। व्यक्ति को अपनी जमीन, जेवर तक गिरवी रखने पडते थे। ऐसे में यह योजना असहाय, बेसहारा लोगों का सहारा बनी है।

Related posts

जोशी ने PMO से मांगा जवाब, कहा NPA पर रघुराम राजन की लिस्ट पर क्या किया..?  

mahesh yadav

IPL में मुंबई इंडियंस के लिये विनिंग शॉट लगाने वाले क्रुणाल पंड्या को एयरपोर्ट पर रोका गया, ये थी वजह

Hemant Jaiman

हरियाणा : यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद संदीप सिंह ने छोड़ा खेल मंत्री का पद

Rahul