featured उत्तराखंड

अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने दिए कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र

vlcsnap 2021 08 12 15h14m41s618 अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने दिए कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस लगातार कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है। इसी बीच अल्मोड़ा में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस भी अब अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगी हुई है। कांग्रेस सत्ता में काबिज होने के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओ में जोश भरने में लगी है। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतराम ने अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक की। इसमें उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालेगी और बीजेपी की ओर से जनता से किये गए वायदों की नाकामी को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसी बीच जीतराम बीजेपी पर भी जमकर हमलावर होते नजर आए। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल है औऱ प्रदेश की जनता कांग्रेस को अपना भविष्य बनाएगी।

Related posts

एसजीपीजीआई में रोबोट से किडनी ट्रांसप्लांट

Shailendra Singh

चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Rani Naqvi

हिमाचल प्रदेश में नहीं बदला रिवाज, बदल गया ताज, जानिए कहां मिली कांग्रेस को बढ़त, कौन सा जिला बना गेम चेंजर

Rahul