Breaking News featured उत्तराखंड भारत खबर विशेष

उत्तराखंड सरकार ने लिया ऐतिहासिक निर्णय ,पैतृक संपत्ति में महिलाऐ अब सह खातेदार

cm rawat 1 उत्तराखंड सरकार ने लिया ऐतिहासिक निर्णय ,पैतृक संपत्ति में महिलाऐ अब सह खातेदार

उत्तखण्ड – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल ने महिलाओ के सम्मान में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पैतृक संपत्ति में महिलाओं को खातेदार बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उनके इस फैसले से महिलाओं को सुरक्षा कवच मिलेगा। फैसले के तहत परित्यक्त और संतानविहीन महिलाओं को भी संपत्ति में अधिकार दिया गया है।

फैसले पर क्या बोले भगत –
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। भगत ने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती रही है। महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी के प्रति सचेत रही है। आज पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार की देन है। इस फैसले से महिलाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे। भगत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण व उनके विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही है। महिलाओं की आर्थिक उन्नति एवं सम्मान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाओं को महज वोट बैंक के रूप में उपयोग किया गया।

फैसले को लेकर ऋतु खंडूड़ी की प्रतिक्रिया –
फैसले पर विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहखातेदार बनाए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ महिलाओं को सशक्त करेगा बल्कि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की ओर भी ले जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओ को संपत्ति में सह खातेदार बनाने से वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगी। वह प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी।साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले के तहत अगर महिला तलाक लेती है और दोबारा शादी नहीं करती है तो भी वह संपत्ति की अधिकारी होगी। यदि महिला की कोई संतान नहीं है उसे भी संपत्ति पर पूरा अधिकार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2017 से मुख्यमंत्री का कार्यकाल महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई अहम और बड़े निर्णय लिए गए।

 

Related posts

भाजपा सरकार अब अपने बल पर सरकार को ठीक करने के मूड में

bharatkhabar

हैदराबाद में 10 जगहों पर एनआईए के छापे, गोला-बारूद बरामद

bharatkhabar

सीएम योगी आदित्यानाथ के पिता के इलाज को लेकर हिमालयन अस्पताल ने किए हाथ खड़े

Rani Naqvi