निर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई यातायात से जोड़ने के लिये प्रदेश सरकार अब हैलीसेवा की शुरुआत करने जा रही है। अल्मोड़ा के टाटिक में बने हैली पैड का विस्तार किया जा रहा है।
जिसके लिए सरकार द्वारा 3 करोड़ 71 लाख का बजट दिया गया है। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि टाटिक का हैली पैड छोटा हो गया था।
जिसको अब बढ़ाया जा रहा है। और इसके बनने से क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय बढेगा जो अल्मोड़ा के लिये एक बड़ी उपलब्धि है।