उत्तराखंड

पानी बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार चलाएगी जागरुकता अभियान

tri पानी बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार चलाएगी जागरुकता अभियान

उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बीजेपी सरकार उत्तराखंड में जागरुकता अभियान शुरू करने जा रही है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जल संचयन को लेकर शुरू होने वाले अभियान की शुरूआत देहरादून से करने वाले हैं। इस अभियान के लिए प्रत्येक जिले में मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

tri पानी बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार चलाएगी जागरुकता अभियान
देश और दुनिया में जल संकट लगातार बढ़ रहा है। वही पहाड़ी इलाकों में तो हालात और भी खराब हैं। पीने के पानी के सभी स्त्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं और इस संकट को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य सरकार यह विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके तहत लोगों को पानी बचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

देहरादून से सांकेतिक तौर पर शुरू हो रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। वही इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के आलाधिकारियों सहित सभी मंत्रियों की तैनाती अलग अलग जिलों में की गई है।

Related posts

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

pratiyush chaubey

अल्मोड़ा: तेजी से बढ़ रहा है कोरोना कि तीसरी लहर का ग्राफ

Neetu Rajbhar

आपदा के 4 साल बाद श्रद्धालुओं को होंगे नारद शिला के दर्शन

kumari ashu