featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीएम कार्यालय में तीन और PRO किए गए नियुक्त

dhami उत्तराखंड: सीएम कार्यालय में तीन और PRO किए गए नियुक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने पीआरओ की नियुक्ति की है। पुष्कर सिंह धामी के नवनियुक्त तीन जनसम्पर्क अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।

राज्यपाल ने दी स्वकृति

मुख्यमंत्री कार्यालय में जन संपर्क अधिकारी के तीन अस्थाई निसंवर्गीय पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 28 फरवरी 2022 या फिर सीएम के कार्यकाल जो भी पहले हो तक के लिए  बशर्ते कि ये पद उक्त अवधि से पूर्व सूचना के समाप्त ना कर दिए जाने तक नियुक्त किए जाने की राज्यपाल ने स्वकृति दी।

जो तीन और PRO किए गए नियुक्त उनमें मुलायम सिंह रावत, प्रमोद कुमार जोशी और नंदन सिंह बिष्ट शामिल हैं।

PRO की नियुक्तियों पर हुआ था विवाद

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद फुटकर में नियुक्तियों का दौर चलता रहा। 13 जुलाई को मुख्यमंत्री के PRO के रूप में तीन नियुक्तियां हुई. राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत और सत्यपाल सिंह की नियुक्ति का आदेश सचिवालय प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया।

रात भर नामों को लेकर चर्चा होती रही और फिर सुबह होते ही मुख्यमंत्री ने तीनों की नियुक्ति निरस्त करने के आदेश दिए गए। सचिवालय प्रशासन ने तत्काल ही तीनों की नियुक्ति का आदेश भी निरस्त कर दिया था।

Related posts

टीम इंडियाः जसप्रीत बुमराह विदेश जाने से पहले उस देश की संस्कृति को जानने का प्लान बनाते हैं

mahesh yadav

भारत में अशांति फैलाने के लिए अब पाकिस्तानी सिख आतंकी संगठनों का मदद कर रहा है हाफिज सईद, सामने आई तस्वीर

rituraj

EC: 17 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव

Srishti vishwakarma