featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा जीत की कर रही है कड़ी तैयारी

Screenshot 2022 01 06 114326 उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा जीत की कर रही है कड़ी तैयारी

Nirmal Almora उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा जीत की कर रही है कड़ी तैयारीनिर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)

उत्तराखंड || प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते अब राजनैतिक पार्टियों में आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां प्रदेश में लगातार इन खबरों से बाज़र गर्म है। वही अब अल्मोड़ा में भी इसका सिलसिला शुरू हो गया है। अल्मोड़ा के जगेश्वर विधानसभा में राज्य बनने के बाद जहाँ लगातार कांग्रेस का कब्जा है|

Screenshot 2022 01 06 114243 उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा जीत की कर रही है कड़ी तैयारी

वही इस बार अब भाजपा इस पर काबिज होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। कांग्रेस के कदवार नेता गोविन्द सिंह कुंजवाल ने इस विधानसभा से लगातार जीत हासिल की है। वही 2017 में भाजपा के सुभाष पांडे ने कुंजवाल को कड़ी टक्कर दी। कुंजवाल महज कुछ ही मतों से अपनी जीत हासिल कर पाए।

Screenshot 2022 01 06 114326 उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा जीत की कर रही है कड़ी तैयारी

जिसको लेकर भाजपा इस बार इस सीट को किसी भी हालत में हासिल करने में जुट गई है। भाजपा लगातार इस विधानसभा में सदस्यता अभियान चला रही है भाजपा के सुभाष पांडे ने बताया कि इस बार लोगो का रुझान भाजपा की ओर है। लोग लगातार सैकड़ो की संख्या में भाजपा का दामन थामा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कुंजवाल के ग्रह क्षेत्र से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का गढ़ और भाजपा की लगातार जोर आजमाइश में किसको सफलता मिलेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

Related posts

नोटबंदी के खिलाफ एकजुट होने से पहले ही विपक्ष में बिखराव

Rahul srivastava

भ्रष्टाचार में लिप्त सत्येन्द्र जैन को संरक्षण का कारण बताएं सीएम : मनोज तिवारी

Rani Naqvi

गुरु पूर्णिमा के साथ रहा चंद्र ग्रहण का असर

Kumkum Thakur