featured उत्तराखंड

सीएम धामी ने खटीमा सीट से भरा नामांकन, इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से टक्कर

pushkar dhami 123 0 सीएम धामी ने खटीमा सीट से भरा नामांकन, इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से टक्कर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है। ऐसे में शुक्रवार को नामांकन करने की आखिरी तारीख है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गजों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह जिले खटीमा से मैदान में उतरे हैं। गुरुवार को खटीमा विधानसभा सीट के लिए मुख्यमंत्री ने नामांकन दाखिल किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी ने खटीमा सीट से भरा नामांकन

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है। ऐसे में शुक्रवार को नामांकन करने की आखिरी तारीख है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गजों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह जिले खटीमा से मैदान में उतरे हैं। गुरुवार को खटीमा विधानसभा सीट के लिए मुख्यमंत्री ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दायर करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है। निश्चित तौर पर सभी का आशीर्वाद मिलेगा और भारी बहुमत से जीतेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नामांकन करने से पहले पैतृक निवास पर की सीएम ने पूजा

गुरुवार को खटीमा सीट से नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोर-टू-डोर प्रचार के माध्यम से क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना भी और घर के बड़ों का आशीर्वाद भी लिया। वहीं नामांकन करने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पैतृक निवास खटीमा में पूजा की। उन्होंने कहा, “मैं नामांकन भरने से पहले हमेशा पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लेता हूं। आज भी मैंने वही किया है। भगवान सारी बाधा दूर करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

2012 और 2017 में जीत चुके हैं सीएम धामी

बता दें कि कांग्रेस ने खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी को उम्मीदवार बनाया है। साल 2012 में फिर से हुए परिसीमन में खटीमा विधानसभा सीट सामान्य हो गई तब बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र चंद को हराया था। वहीं साल 2017 के विधानसभा चुनावों में भी पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी को हराया था। एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी और भुवन चंद्र कापड़ी में टक्कर होने जा रही है।

Related posts

सोनाली फोगाट को PA सुधीर और सुखविंदर ने दी थी ड्रग्स, गोवा पुलिस के सामने किया कबूल

Rahul

वाराणसी: बाढ़ का कहर जारी, एक मंजिल तक के घर डूबे, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

देवरिया: शौच के लिए गए युवक के साथ खौफनाक वारदात, जानिए पूरा मामला

Shailendra Singh