featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए कौन-कौन से मुद्दे रहे खास?  

uk menifesto 99 उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए कौन-कौन से मुद्दे रहे खास?  

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान 14 फरवरी को होने हैं। इससे पहले बीजेपी ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में इस दृष्टिपत्र का विमोचन किया।

Union Minister Nitin Gadkari released BJP manifesto uttarakhand drishti  patra 2022 medical college in every district kisan samman nidhi - BJP  Manifesto:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का घोषणापत्र किया ...

उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान 14 फरवरी को होने हैं। इससे पहले बीजेपी ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में इस दृष्टिपत्र का विमोचन किया। वहीं घोषणापत्र जारी करते हुए बीजेपी की ओर से कहा गया कि इसमें हर वर्ग का खास ध्यान रखा गया है। बीजेपी ने अपने इस घोषणापत्र में चार धाम परियोजना का विस्तार किए जाने, हरिद्वार को अंतरराष्ट्रीय योग राजधानी बनाने, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने समेत कई वादे किए गए। चलिए आपको कुछ बिंदुओं के जरिए बताते हैं कि बीजेपी के घोषणापत्र में क्या कुछ खास है।

Uttarakhand Elections 2022: BJP का घोषणा जारी, 3 सिलिंडर फ्री... लेकर लव  जिहाद कानून, नौकरियों समेत जानें सभी वादे

  • स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
  • किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
  • देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
  • पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
  • पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
  • छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि

Related posts

मुलायम के बाद, अखिलेश ठोकेंगे साइकिल पर दावा

kumari ashu

रावत ने उत्तरकाशी में गंगोत्री मार्ग पर टेम्पो ट्रेवल हादसे में मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

mahesh yadav

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय बाल भवन संस्था का किया औचक निरीक्षण

bharatkhabar