September 23, 2023 10:27 pm
featured उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीएम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कुष्ठ आश्रम, अनाथालयों में बांटे फल और मिठाई

UK CM PUSHKAR उत्तराखंड के सीएम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कुष्ठ आश्रम, अनाथालयों में बांटे फल और मिठाई

उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया और खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खटीमा में कुष्ठ आश्रम – अनाथालयों में फल और मिठाई बांटी। मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिए हवन किया गया, साथ ही प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

बता दें कि सीमांत खटीमा विधानसभा के विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। वही उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी विधानसभा खटीमा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर खटीमा के वरिष्ठ भाजपा नेता व एमडी खटीमा फाइबर आरसी रस्तोगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खटीमा के सरकारी अस्पताल, अनाथालय, कुष्ठ आश्रम सहित विभिन्न स्थानों में फल व मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खटीमा के तारा बाल संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले अनाथ और निर्धन बच्चों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को मनाया। साथ ही मुख्यमंत्री की दीर्घायु व सफल राजनीतिक जीवन की कामना के लिए खटीमा के रामलीला मैदान स्थित मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खटीमा चौराहे से लेकर खटीमा फाइबर तक दौड़ का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा खटीमा के विभिन्न बूथों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related posts

bharatkhabar

UIDAI का फैसला, बिना आधार कार्ड के भी मिलेगा सरकारी सेवाओं का लाभ

Vijay Shrer

बिहार की जातिगत राजनीति के तिलिस्म को कितना तोड़ पाएंगे प्रशांत किशोर और कन्हैया कुमार

Rani Naqvi