उत्तराखंड featured राज्य

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री द्वारा गरिमा जोशी के ईलाज के लिए 13 लाख 10 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई

गरिमा जोशी उत्तराखंडः मुख्यमंत्री द्वारा गरिमा जोशी के ईलाज के लिए 13 लाख 10 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई

उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अल्मोड़ा के चिलियानौला गांव की धाविका कुमारी गरिमा जोशी के ईलाज में आये कुल खर्च 13 लाख 10 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

 

गरिमा जोशी उत्तराखंडः मुख्यमंत्री द्वारा गरिमा जोशी के ईलाज के लिए 13 लाख 10 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई
मुख्यमंत्री द्वारा गरिमा जोशी के ईलाज के लिए 13 लाख 10 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई

 

आपको बता दें कि उक्त धनराशि गरिमा जोशी के पिता को चिकित्सा अधीक्षक इण्डियन स्पाइनल इंज्यूरीस सेंटर, नई दिल्ली को उपलब्ध कराने के लिए दी जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि गरिमा जोशी शीघ्र ही एथलीट के ट्रैक पर वापस लौटेगी।

 इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुछ दिनों पूर्व बेंगलुरू में अस्पताल में भर्ती कुमारी गरिमा जोशी से मिलने गये थे। जहां उन्होंने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से विचार विमर्श किया था। उन्होंने गरिमा को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता और उचित इलाज के प्रति आश्वस्त किया था।

गौरतलब है कि अल्मोड़ा की गरिमा जोशी राष्ट्रीय स्तर की 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेने बेंगलूरू गई थी जहां सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बता दें कि पूर्व में इस रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा गरिमा जोशी को 25 हजार रूपये की सहायता उपलब्ध कराई गई थी।

Piyush Shukla उत्तराखंडः मुख्यमंत्री द्वारा गरिमा जोशी के ईलाज के लिए 13 लाख 10 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई

अजस्र पीयूष

Related posts

चीन ने लॉन्च किया नया उपग्रह, जानें इस उपग्रह की क्या है खासियत

Neetu Rajbhar

शौर्य दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Rani Naqvi

काला धन : 3 लाख से ज्यादा नकद लेन-देन पर रोक की सिफारिश

bharatkhabar