featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: CM पुष्कर की अध्यक्षता में हुई चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की बैठक, नहीं पहुंचे अनंत अंबानी

dhami उत्तराखंड: CM पुष्कर की अध्यक्षता में हुई चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की बैठक, नहीं पहुंचे अनंत अंबानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की तीसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड के वर्ष 2021-22 के बजट को अनुमोदित किया गया।

नहीं पहुंच पाए अनंत अंबानी

बता दें कि सचिवालय में आयोजित बैठक में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी शामिल नहीं हो पाए। जानकारी के मुताबिक वो किसी जरूरी काम कि वजह से आने में असमर्थ रहे।  याद हो कि चारधाम यात्रा का प्रबंधन देखने वाले देवस्थानम बोर्ड में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी सदस्य हैं। और पर्यटन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी थी।

गर्भगृह से प्रसारण न किये जाने का फैसला

इसके साथ ही जोशीमठ में बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ की अध्यासन वाली भूमि पर वेद अध्ययन केन्द्र स्थापित किये जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बोर्ड द्वारा धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री मन्दिरों के गर्भगृह से सजीव प्रसारण न किये जाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

मन्दिरों में पुरानी परंपराएं चलती रहेंगी

बैठक में केदारनाथ धाम में पूजा/यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन हेतु मास्टर प्लान के अनुसार आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य सम्पादित करने हेतु कन्सलटेंट चयनित किये जाने पर भी सहमति दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम स्थित मन्दिरों में पुरानी परम्परायें चलती रहेगी।

सुविधाओं के विकास में सहयोगी बनना उद्देश्य

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का कार्य मन्दिर की आन्तरिक व्यवस्थाओं पर अधिकार करना नही बल्कि सहयोग करना है। हमारा उद्देश्य मन्दिर परिसरों की सुविधाओं के विकास में सहयोगी बनना है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस सम्बन्ध में सभी को अवगत कराने की भी अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित लोगों से वार्ता भी की जायेगी।

संशोधित प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा संचालित न होने की दशा में आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिये जाने पर भी विचार किया जायेगा। इसके लिये मुख्यमंत्री ने संशोधित प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा।

बोर्ड के कार्यकलापों की जानकारी

बैठक में आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्ड रविनाथ रमन ने बोर्ड के कार्यकलापों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में बद्रीनाथ देवस्थानम हेतु 24.46 करोड़, केदारनाथ देवस्थानम के लिये 29.92 करोड़ तथा गंगोत्री एवं यमुनोत्री के लिये 50-50 लाख का बजट प्रस्तावित है जिसे बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे मौजूद

वहीं बैठक में पर्यटन मंत्री तथा उपाध्यक्ष चारधाम देवस्थानम बोर्ड सतपाल महाराज, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव वित वी षणमुगम, बोर्ड के सदस्यों में महाराजा मनुजेन्द्र शाह, निवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, गोविन्द सिंह पंवार, कृपाराम सेमवाल, जयप्रकाश उनियाल तथा महेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड वीडी सिंह, वित नियन्त्रक जगत सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश गौड, अनिल ध्यानी, प्रमोद नौटियाल, कुलदीप नेगी भी उपस्थित रहे।

Related posts

किसान आंदोलन पर राज्यसभा में चर्चा शुरू, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

Aman Sharma

वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने ED व CBI से किया जवाब तलब

Trinath Mishra

संजय सिंह- बिना EVM खोलें मंत्र फूककर कैसे करे हैक

Srishti vishwakarma