featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

WhatsApp Image 2021 10 12 at 21.18.49 1 उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तराखंड भाजपा को बहुत बड़ा झटका लग गया है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

WhatsApp Image 2021 10 12 at 21.18.47 उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि “आर्य ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।” यशपाल आर्य एक दलित प्रमुख नेता है जिन्होंने पिछले चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस को छोड़ दिया था।

WhatsApp Image 2021 10 12 at 21.18.48 उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार में वे आबकारी परिवहन और समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे।

कांग्रेस की ओर से प्रदेश में पूरे अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेस महासचिव और अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा है कि आर्य के पार्टी में वापस आने के बाद राज्य में कांग्रेस को बढ़ावा मिला है।

WhatsApp Image 2021 10 12 at 21.18.49 उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस राज्य में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। इसी के तहत कांग्रेस ने हाल ही में हरीश रावत को अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि हरीश रावत के समर्थक उनका नाम लेकर आगे बढ़े रहे है।

WhatsApp Image 2021 10 12 at 21.18.49 1 उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Related posts

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स करीब 97 अंकों की गिरावट, 17,590 पर खुला Nifty

Rahul

पाक ने सांबा और कठुआ में की गोलाबारी, सेना ने दिया करारा जवाब

shipra saxena