featured उत्तराखंड

देहरादून: ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे कर्नल अजय कोठियाल, जानिए, कौन हैं अजय कोठियाल ?

20 04 2021 kothiyal 21574615 देहरादून: ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे कर्नल अजय कोठियाल, जानिए, कौन हैं अजय कोठियाल ?

उत्तारखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का चेहरा बनाया है।

रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल होंगे ‘आप’ का सीएम फेस

उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक बिसात बिछ गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए सीएम फेस की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम का चेहरा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।

उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत- केजरीवाल

देहरादून पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कई बड़ी घोषणाओं के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए अजय कोटियाल को उम्मीदवार बनाया। इस दरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘अजय कोटियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है.”

‘कोठियाल को जिम्मेदारी मिली तो सुरक्षित हाथों में भविष्य’

आम आदमी पार्टी ने अपने मिशन उत्तराखंड का शंखनाद कर दिया है। अजय कोठियाल को सीएम पद का चेहरा बनाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोठियाल की उपलब्धियों के कसीदे पढ़े। इस दौरान उन्होंने कोठियाल को लेकर कहा कि ये वो शख्स है जिसे युवाओं को रोजगार देना आता है। केजरीवाल ने कहा कि इनके हाथों में अगर उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी जाती है तो उत्तराखंड का भविष्य सुरक्षित होगा। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कोठियाल को भोले का फौजी भी बताया।

अजय कोठियाल ने किया अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद

वहीं सीएम फेस बनाए जाने पर पूर्व कर्नल अजय कोठियाल ने भी इसको लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल का बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी। मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान का दिन है।‘ इसके साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बात कही।

कौन हैं अजय कोठियाल

रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने 19 अप्रैल के दिन ही अपने सैन्य जीवन की शुरूआत की थी। 19 अप्रैल को ही उन्‍होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और अपने राजनीतिक पारी की शुरूआत भी की। अजय कोठियाल ने ‘ऑपरेशन कोंगवतन’ के दौरान सात आतंकियों के मार गिराने के लिए ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया गया। यही नहीं उनकी अगुवाई में चले ‘ऑपरेशन पराक्रम’ के दौरान 4 गढ़वाल राइफल्स ने 21 आतंकवादियों को ढेर किया, इनमें से 17 आतंकवादियों को मार गिराने में तत्कालीन मेजर अजय कोठियाल का हाथ था।

Related posts

सीएम रावत से मिले प्रकाश जवाड़ेकर, नदियों की मैपिंग इसरो से कराने का दिया संकेत

Trinath Mishra

बिहार: नीतीश,मोदी सहित इनको मिलेगा MLC सदस्य प्रमाणमत्र

mohini kushwaha

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में स्वामी की अर्जी पर स्टेटस रिपोर्ट दे पुलिस

Srishti vishwakarma