December 3, 2023 7:17 pm
उत्तराखंड

अल्मोड़ा: महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Screenshot 2255 अल्मोड़ा: महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Nirmal Almora 1 अल्मोड़ा: महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

निर्मल उप्रेती, संवाददाता

महिलाओं के खिलाफ हिंसा और महिलाओं के अधिकारों के बारे में कानूनों की जानकारी देने के लिए अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा के राजकीय इंटर कालेज द्वारसों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े

Constitution Day 2022: पीएम मोदी ने युवाओं को दिया संदेश, बोले सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान

 

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा मौजूद रही। इस मौके पर पुलिस, वन स्टॉप सेंटर और महिला एक्टिविस्टों ने महिलाओं के साथ बढ़ती हिंसा को रोकने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह ने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को रोकने के लिए अब महिलाओं को ही खुद आगे आकर पहल करनी होगी। उन्हें सबसे पहले शिक्षित होना होगा। उन्होंने सरकार के माध्यम से महिला सुरक्षा को चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ भी कोई हिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी आदि होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर काल कर सकते है। यह 24 घंटे आपके लिए उपलब्ध है। मौके पर गौरा देवी एप्प की भी जानकारी दी गई।

Related posts

देहरादून के मशहूर होटल इंद्रलोक को कोरांटीन फैसिलिटी के लिए देने के संदर्भ में मोहित डांग ने प्रदेश सरकार को भेजा लेटर

Shubham Gupta

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक मां नंदादेवी के पौराणिक मेला का हुआ शुभारंभ

Neetu Rajbhar

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में 4 शिक्षकों को दिया पुरस्कार

Samar Khan