featured उत्तराखंड

अल्मोड़ा: खुद पर लगे यौन शोषण के आरोप को विधायक महेश नेगी ने बताया निराधार

kkk 2 अल्मोड़ा: खुद पर लगे यौन शोषण के आरोप को विधायक महेश नेगी ने बताया निराधार

Nirmal Almora अल्मोड़ा: खुद पर लगे यौन शोषण के आरोप को विधायक महेश नेगी ने बताया निराधारनिर्मल उप्रेती, संवाददाता

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी का यौन शोषण प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। दरअसल कल महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ धरने में अचानक महेश नेगी पर आरोप लगाने वाली महिला खुलकर सामने आ गयी थी।

ये कांग्रेस की साजिश- विधायक

वहीं यौन शोषण के आरोप में घिरे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने अपने को बेकसूर बताते हुए इसे कांग्रेस की साजिश बताया। साथ ही उन्होंने पीड़ित लड़की पर ब्लेकमिंग का आरोप लगाते हुए लड़की की फोटो पेश कर उसके दर्जनों युवको से संबंध होने का आरोप भी लगाया है। और इस प्रकरण को षड्यंत्र बताते हुए खुद की जान को खतरा बताया।

प्रदर्शन के बीच महिला ने लगाई थी गुहार

बता दें कल कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पीड़ित महिला ने सभी लोगों के सामने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही महेश नेगी को चेतावनी दी थी कि अगर वो बेटी को अपना नाम नहीं देते हैं, तो वो अपनी बच्ची के साथ जल्द ही उनके दरवाजे पर धरना देंगी।

मेरे खिलाफ एक साजिश- महेश

जिसके बाद आज द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि ये मामला उनके खिलाफ एक साजिश का हिस्सा है। इसकी असली सूत्रधार कांग्रेस है। उनके द्वारा अपने क्षेत्र में किये विकास कार्यों से बौखलाकर कांग्रेस ने उनके खिलाफ यह षड्यंत्र रचा।

उन्होंने प्रेस के सम्मुख महिला की अलग-अलग व्यक्तियों के साथ फोटो पेश करते हुए ये आरोप लगाया कि ये महिला का चरित्र ही ऐसा है। इसके कई व्यक्तियों के साथ संबंध हैं।

डीएनए टेस्ट के लिए तैयार- महेश नेगी

उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है। उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है, अगर न्यायालय उसने डीएनए टेस्ट के लिए कहेगा तो उन्हें स्वीकार्य होगा। लेकिन आरोप लगाने वाली महिला को न्यायालय पर कोई विश्वास नहीं है।

पिछले दिनों उसने ये कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो विधायक के घर पर धरना देंगी। जिससे यह साबित हो गया कि उसे न्यायालय पर कतई भरोसा नहीं है।

Related posts

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सरकारी खर्च पर हो रही गौरव यात्रा को तुरंत रोका जाए

rituraj

मंच पर कुमार के बोल, शिवपाल और खुद को बताया आडवाणी

Vijay Shrer

विष्णु के 8वें अवतार भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज से, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

bharatkhabar