featured यूपी

डिंपल यादव का प्रचार, कहा- बेटे ने धोखा दिया, अब बहू को दें मौका, आपके दुखों को दूर करेंगे

WhatsApp Image 2022 02 25 at 7.48.32 PM 1 डिंपल यादव का प्रचार, कहा- बेटे ने धोखा दिया, अब बहू को दें मौका, आपके दुखों को दूर करेंगे

समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को सिराथू और मंझनपुर, कौशाम्बी में कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया। सिराथू में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. पल्लवी पटेल के समर्थन में प्रचार करने पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में हवाएं बदल गई हैं।

WhatsApp Image 2022 02 25 at 7.48.33 PM डिंपल यादव का प्रचार, कहा- बेटे ने धोखा दिया, अब बहू को दें मौका, आपके दुखों को दूर करेंगे

डिंपल यादव ने  पल्लवी पटेल के पक्ष में किया प्रचार 

समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को सिराथू और मंझनपुर, कौशाम्बी में कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया। सिराथू में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. पल्लवी पटेल के समर्थन में प्रचार करने पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल, इलाहाबाद की बहू जया बच्चन और उत्तर प्रदेश की बहू मैं डिंपल यादव। डिंपल यादव ने कहा कि सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में हवाएं बदल गई हैं। मौसम बदल गया है। डॉ. पल्लवी पटेल जनता के दुख-दर्द को दूर करने के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी लेकिन कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगी। स्टूल पर नहीं बैठेंगी।

WhatsApp Image 2022 02 25 at 7.48.32 PM डिंपल यादव का प्रचार, कहा- बेटे ने धोखा दिया, अब बहू को दें मौका, आपके दुखों को दूर करेंगे

बीजेपी सरकार ने महिलाओं के साथ अन्याय किया

डिंपल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और यहां के मंत्री जी ने खुद के मुकदमें हटा लिए। आम जनता, नौजवान, माताएं-बहनें बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। बीजेपी सरकार ने महिलाओं के साथ अन्याय और अपमान किया है। हाथरस और उन्नाव की बेटी के साथ हुई जघन्य घटना को यूपी की जनता अभी तक भूली नहीं है। मौजूदा डबल इंजन की सरकार के इंजन में जंग लग गया है। इसे हटाने के लिए जनता तैयार हैं।

किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया

डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया। महंगाई बढ़ा दिया और आमदनी घटा दी। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। समाजवादी पार्टी के वचन पत्र में सभी वर्गों के हित की बात की गयी है। समाजवादी सरकार सबके लिए काम करती है। समाजवादी सरकार बनने पर हर महिला को 3 घरेलू गैस सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे जबकि भाजपा ने सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं।

WhatsApp Image 2022 02 25 at 7.48.32 PM 1 डिंपल यादव का प्रचार, कहा- बेटे ने धोखा दिया, अब बहू को दें मौका, आपके दुखों को दूर करेंगे

घोषणा पत्र में जो कहा गया है वो सब पूरा करेंगे

डिंपल यादव ने कहा कि वो विश्वास दिलाकर जा रही हैं कि जैसा उनके घोषणा पत्र में कहा गया है, खास कर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सभी नौकरियों में दिया जाएगा। छात्राओं को कन्या विद्याधन के रूप में 12वीं पास करने पर 36 हजार रुपये दिये जाएंगे। समाजवादी सरकार बनने पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस में महिला इकाई का गठन होगा। बेटियों की केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान के दो बेटे होते हैं एक बेटा फौज में जाकर देश की सेवा करता है तो दूसरा बेटा खेती करता है। भाजपा ने सेना की भर्ती निकाली नहीं तो एक बेटा सेना में जा नहीं सका और दूसरा बेटा छुट्टा पशुओं से खेतों की चौकीदारी कर रहा है।

Related posts

बीजेपी में शामिल हुआ शाहीन बाग में गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर, भाजपा को बताया हिंदुत्व के लिए काम करने वाली पार्टी

Aman Sharma

मेरठ की खाकी का काला कारनामा

piyush shukla

स्कूल फीस ना भर पाने के कारण 14 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Pradeep sharma