featured यूपी

अब मेरठ-बिजनौर में हुंकार भरेंगी प्रियंका, 15 को होगी किसान महापंचायत

अब मेरठ-बिजनौर में हुंकार भरेंगी प्रियंका, 15 को होगी किसान महापंचायत

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस की जमीन तलाशने की जिम्‍मेदारी पार्टी की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कंधों पर है। इसकी शुरुआत प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों को साधने के साथ की है।

15 फरवरी को बिजनौर-मेरठ का दौरा
पिछली 10 फरवरी को सहारनपुर जिले के चिलकाना में किसान महापंचायत में शामिल होने के बाद अब प्रियंका गांधी बिजनौर और मेरठ की किसान महासभा में शामिल होने जाएंगी। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, आगामी 15 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी। इस दौरान वह किसान पंचायत में शामिल होंगी और किसान परिवारों से मुलाकात भी करेंगी।

27 जिलों में होगी किसान महापंचायत  
वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है, जिसकी शुरुआत 10 फरवरी को सहारनपुर से हुई है। यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी व कांग्रेस के अन्‍य नेता किसानों को नए कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के निशाने पर भाजपा सरकार
नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को अपने निशाने पर ले रही है। सहारनपुर किसान महापंचायत के दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। साथ ही उन्‍होंने किसानों से पीछे न हटने की अपील करते हुए कहा था कि, ‘कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।’

Related posts

झुग्गी झोपड़ी जीवन उत्थान मिशन ने मनाया विश्व मजदूर दिवस

piyush shukla

PM security lapse: जांच में शामिल होगी NIA, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब हाई कोर्ट को सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दिए आदेश

Neetu Rajbhar

उत्तर प्रदेश सरकार ने सेक्टर-123 मे बन रहे डंपिंग ग्राउंड को लेकर लिया बड़ा फैसला

Rani Naqvi