Breaking News featured यूपी

बनारस में बोले भाजपा अध्यक्ष, किसानों के लिए मोदी ने किया सबसे ज्यादा काम

वाराणसी में नड्डा बनारस में बोले भाजपा अध्यक्ष, किसानों के लिए मोदी ने किया सबसे ज्यादा काम

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।वह भाजपा के काशी क्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए बनारस पहुंचे थे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अपने कार्यालय बना रही है। उन्होंने बनारस से ही रिमाट का बटन दबाकर प्रयागराज कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

नड्डा ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी काशी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा कि सगठन का आदमी हूं अब प्रधानमंत्री बन गया हूं। पार्टी आप सभी को चलानी है। पार्टी आप सभी को बढ़ाना है। मेरा सपना है कि देश के हर जिले में भाजपा का कार्यालय बने।
बनारस में जेपी नड्डा
देश में बनेंगे भाजपा के 700 से अधिक कार्यालय

नड्डा ने कहा कि मोदी ने जब अपना सपना और लक्ष्य हम लोगों के सामने रखा तो तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने इस कार्य को आगे बढ़ाया। तब उन्होंने लक्ष्य रखा था कि 700 से अधिक कार्यालय बनेंगे। आज देश में 400 अधिक कार्यालय बन चुके हैं। केंद्रीय कार्यालय भी दिल्ली में बन चुका है। यूपी में 80 में से 53 कार्यालय बन चुके हैं। अक्तूबर तक सभी 80 कार्यालय बन जाएंगे।

कार्यालय हार्डवेयर है और सॉफ्टवेयर हमारे कार्यकर्ता 

नड्डा ने कहा कि कार्यालय हार्डवेयर है। इसमें साफ्टवेयर कार्यकर्ता होंगे। इस कार्यालय का सदुपयोग करते हुए हमारा कार्याकर्ता नई जानकारियों से सुसज्जित होकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने साथ आत्मसात करके  आगे बढ़ेगा। संगठन चलाने के लिए कार्यकर्ता, कोष, कार्यकारिणी, कार्यक्रम और कार्यालय चाहिए होता है। कार्यालय आगे चलकर अच्छे कार्यकर्ताओं के निर्माण की पाठशाला बनेगा।

Related posts

हैप्पी बर्थडे- मनोज बाजपेयी की अर्श से फर्श तक की कहानी

mohini kushwaha

स्टिकर के साथ फलों की बिक्री पर प्रतिबंध

Trinath Mishra

भारत-इजराइल की दोस्ती से बौखलाया पाक बोला ‘दोनों देश इस्लाम के दुश्मन’

Breaking News