featured यूपी

प्रियंका का आरोप, BJP ने खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाए कृषि कानून

प्रियंका का आरोप, BJP ने खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाए कृषि कानून

लखनऊ: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का एक ओर जहां किसान विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस की उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर फिर से गंभीर ओराप लगाया है।

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कृषि संबंधी तीन काले कृषि कानूनों की असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने इन्हें खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है। सहारनपुर किसान पंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में साथ है और इन कानूनों को कभी लागू नहीं करेगी।’

सब कुछ बेचना चाहती है सरकार
गौरतलब है कि बीते दिन प्रियंका गांधी सहारनपुर में किसानों का दर्द जानने पहुंची थीं। इस दौरान किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए। कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।’ साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है।

खरबपति दोस्तों के लिए धड़कता प्रधानमंत्री का दिल
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, ‘तीनों कृषि कानून उस राक्षस की तरह हैं, जैसे राक्षस दुर्गम ने तबाही मचाई थी और फिर मां शाकंभरी ने लोगों का दु:ख दूर किया था। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों और मजदूरों के साथ है, अब यह आंदोलन थम नहीं पाएगा।’ उन्‍होंने कहा, प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, जो किसानों के लिए नहीं अपने खरबपति दोस्तों के लिए धड़कता है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता। आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस यूपी में किसान महापंचायत के जरिए अपनी खोई जमीन को हासिल करने की कोशिश में है।

Related posts

अब सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ करेगी तीन तलाक मामले की सुनवाई

kumari ashu

प्रियंका चोपड़ा के ख़िलाफ़ किया ट्विट, तो नौकरी से धोना पड़ा हाथ

mohini kushwaha

सीएम रावत ने 3 दिवसीय नेशनल क्याकिंग/क्नोयिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लिया

Rani Naqvi