हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया। इस हमले में महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसिड हमले में गंभीर रूप से घायल युवती
खबरों के अनुसार इस एसिड अटैक में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसमें उसका 15 से 20% तक शरीर जल गया। घायल को तुरंत मेरठ मेडिकल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
5 फीट दीवार कूदकर घुसा आरोपी
इस हमले का आरोपी 5 फीट ऊंची दीवार कूदकर अंदर घुसा और महिला पर एसिड से अटैक कर दिया। आसपास के लोगों के अनुसार यह आरोपी सिरफिरा है। इस घटना के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया और इलाके में काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह घटना हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के पास हुई।
इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपी को कुछ ही देर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह व्यक्ति दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है, ऐसे में पूरा मामला छानबीन के बाद ही पता चलेगा।