Breaking News featured यूपी

कहीं गोवर्धन पर्वत भी ना बेच डाले भाजपा सरकार- प्रियंका गांधी

बिजनौर किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने शेर पढ़कर किया प्रधानमंत्री पर हमला

मथुरा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मथुरा में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से सभी वस्तुओं को बेच रही है। ऐसा लगता है कि जल्द ही गोवर्धन पर्वत भी बेच दिया जाएगा।

अहंकार तोड़ेंगे भगवान कृष्ण

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी इस समय अहंकार में है। सत्ता के इस अहंकार को भगवान श्री कृष्ण ही तोड़ेंगे। उनके निशाने पर एक बार फिर केंद्र सरकार रही।

किसानों का कर्ज और खराब हालत का समर्थन जारी रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमीरों की सरकार है इसमें किसानों के लिए कुछ नहीं है। यह अपने खरबपति मित्रों को फायदा दिलाने में लगी हुई है।

किसान संघर्षरत, मोदी कायर

किसानों के दुख दर्द को साझा करने गई प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसान विरोधी हैं। गन्ना किसानों का 15 हजार बकाया अभी भी नहीं चुकाया गया। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, इस पर कहीं कोई सुनवाई नहीं है।

आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है और किसान 90 दिन से आंदोलन कर रहा है। कृषि कानून का विरोध करते हुए उन्होंने इसे अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को आंदोलनजीवी, आतंकवादी बताते हैं। जनता इस अहंकारी सरकार को जल्द से जल्द सबक सिखाएगी।

Related posts

MCD Election 2022: मेयर की रेस से भाजपा हुई बाहर, AAP का मेयर बनना तय

Rahul

बारामूला आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने ली सुरक्षा हालात की जानकारी

shipra saxena

Paush Putrada Ekadashi 2022: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Neetu Rajbhar