#Meerut featured यूपी

मेरठ: इनामी हिस्ट्रीशीटर पर गिरेगी गाज, जब्त हुई सवा करोड़ की संपत्ति

मेरठ: इनामी हिस्ट्रीशीटर पर गिरेगी गाज, जब्त हुई सवा करोड़ की संपत्ति

मेरठ: प्रदेश में माफिया राज को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार एक्शन मोड में है। मेरठ के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो पर बड़ी कार्रवाई होने वाली है। उनकी सवा करोड़ की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया

माफिया राज पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए अपराधियों की जमीन को सरकार जब्त कर ले रही है। इसी एक्शन के मूड में रहते हुए मेरठ के बदन सिंह बद्दो की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है और उस पर पुलिस ने बोर्ड भी लगा दिया।

ज़ब्त की गई कोठी की कुल कीमत सवा करोड़ से ऊपर है। एमडीए की टीम ने पंजाबीपुरा स्थित बदन सिंह बद्दो की कोठी को ध्वस्त करना शुरू कर दिया था। अब उस स्थान पर कब्जा करके बोर्ड भी लगा दिया गया है।

बाप बेटे दोनों वांटेड

बदन सिंह बद्दो और उसका बेटा सिकंदर दोनों वांटेड करार कर दिए गए हैं। मेरठ पुलिस ने इस पर ढाई लाख रुपए का इनाम भी रखा है। बदन सिंह 28 मार्च 2019 को फरार हुआ था। इसके बाद बाप बेटे सहित 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पंजाबीपुरा का रहने वाला बदन सिंह बद्दो 2019 में मेरठ स्थित मुकुट महल होटल आया था। जहां वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को भी बर्खास्त कर दिया गया।

साथ ही इस प्रक्रिया में मदद करने वाले 17 लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई थी। अभी भी इस आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। इसी क्रम में उसकी संपत्ति को मेरठ प्रशासन के द्वारा जब्त किया जा रहा है।

Related posts

किसानों के साथ खुली लूट हो रही: नरेश उत्तम

Aditya Mishra

कहीं ईवीएम खराब तो कहीं विकास के नाम पर हुआ वोटिंग का बहिष्कार

shipra saxena

बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन का फैसलाः राहुल गांधी

kumari ashu