देश

उत्तर प्रदेश को 10 वर्ष में बना देंगे उत्तम प्रदेश : मोदी

Modi ji 1 उत्तर प्रदेश को 10 वर्ष में बना देंगे उत्तम प्रदेश : मोदी

महोबा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह 10 वर्ष में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना देंगे। मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड से लोग गुजरात काम के लिए जाते हैं। हमने उप्र में राजनीति बहुत देखी है। अब यहां पर विकास कराना है। इसके लिए सपा व बसपा को बाहर निकालिए।”उन्होंने कहा, “आल्हा-ऊदल के साथ महाराजा छत्रसाल की धरती बुंदेलखंड के लोगों ने खून बहाया था। यह तो अनगिनत महानुभावों की धरती है। परिवर्तन की शुरुआत भी यहीं से होगी। सैनिकों ने अपनी जवानी हमारे लिए खपाई। बुंदेलखंड की धरती बड़ी खास है। यहां तलवार के करतब के साथ ही कलम की चेतना भी दिखाई देती है।” उन्होंने महोबा के महत्व पर प्रकाश डाला और 1857 के गदर में यहां के योगदान को अहम बताया।

modi-ji

 

मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया, “इस दीपावली देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को शुभकामना संदेश भेजें। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस पवित्र धरती पर लंबे समय से सूखा पड़ा है, अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। अब हम यहां की तस्वीर बदलने में लगे हैं। मंत्री उमा भारती ने इस कार्य को संभाला है।” मोदी ने कहा, “नदियों को जोड़ने से फायदा होगा। अटल जी का सपना था। उमा जी ने इसे आगे बढ़ाया। इससे तालाबों व कुओं को भी फायदा होगा।”

मोदी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) व उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “उप्र में भूमि सुधार के लिए कोई कार्यक्रम नहीं चलाया गया, बल्कि यहां जमीन हड़पने का कारोबार चल रहा है, जमीन हड़पने वालों को टिकट दिया जाता है।मोदी ने कहा, “उप्र में सपा और बसपा के बीच राज्य को लूटने का समझौता हुआ है। दोनों दलों की सरकारें बारी-बारी से पांच-पांच वर्ष राज करती हैं, लेकिन एक-दूसरे के भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहती हैं।उन्होंने कहा, “केंद्र में सरकार बनाए ढाई वर्ष हो गए, लेकिन आज तक भ्रष्टाचार का एक भी वाकया सामने नहीं आया। आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर उप्र को विकास के रास्ते पर ले जाना है तो सपा और बसपा की सरकारों को उखाड़ फेंकने का काम करना होगा।”

मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश की सरकार अपने हिस्से के बुंदेलखंड में काम किया है। उन्होंने 45 हजार कुओं की योजना बनाई है और वहां की सरकार ने कुआं बनाने की योजना पूरी कर ली है। किसानों के लिए छह लाख टन अनाज संग्रह के लिए गोदाम का निर्माण कर दिया गया, लेकिन उप्र की सरकार केंद्र के सारे पैसे लूटने में लगी हुई है।उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को पशुपालन के क्षेत्र से जोड़ने का काम किया। लेकिन उप्र में हालत यह है कि पहले से मौजूद मंडियों में ताले लग गए हैं। यह हाल सपा और बसपा की सरकारों में हुआ है।

इसके पहले मोदी खजुराहो से हेलीकाप्टर के जरिए कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी थे।

Related posts

गुजरात घमासान: हार्दिक के खिलाफ वारंट जारी, ‘अगर गिरफ्तारी हुई तो आंदोलन होगा तेज’

Pradeep sharma

दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली

Neetu Rajbhar

कांग्रेस बैठक से पहले शिवानंद तिवारी की सोनिया गांधी को नसीहत, कहा- पुत्र मोह त्याग कर देशहित में फैसला लें

Aman Sharma