featured यूपी राज्य

किशोरी के मुंह मे कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म,कोतवाली में आरोपी ने खुद के खिलाफ छेड़छाड़ की दी तहरीर

किशोरी के मुंह मे कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म,कोतवाली में आरोपी ने खुद के खिलाफ छेड़छाड़ की दी तहरीर

उत्तर प्रदेशः  रेप के आरोप से बचने के लिए आरोपी ने सिपाही मिलकर खुद के खिलाफ पीड़िता की ओर से छेड़छाड़ की तहरीर दी। दो दिन तक किशोरी सदमे में रही। आज जब वह थाने में तहरीर लेकर पहुंची तो पुलिस ने आरोपी की तहरीर पर सिर्फ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया।मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।जहां पीड़िता द्वारा कोतवाली मे दी गयी तहरीर मे बताया कि उसके माता पिता का निधन हो चुका है। और वह अपनी दादी की देख-रेख मे उनके साथ मे रहती है।

 

किशोरी के मुंह मे कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म,कोतवाली में आरोपी ने खुद के खिलाफ छेड़छाड़ की दी तहरीर
किशोरी के मुंह मे कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म,कोतवाली में आरोपी ने खुद के खिलाफ छेड़छाड़ की दी तहरीर

इसे भी पढ़ेः रेवाड़ी रेप केस मामले पर बीजेपी MLA बोलीं- रेप के लिए फ्रस्ट्रेटेड लोग जिम्मेदार

आपको बता दें कि बीती 9 सितम्बर की देर रात घर मे चारपाई पर सो रही थी। वहीं कुछ दूरी पर उसकी दादी भी सो रही थी। देर रात गांव के रहने वाले दो लोग विष्णु व लक्ष्मण ने घर मे घुसकर दबोच लिया। और मुंह में कपड़ा बांध कर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।किसी तरह किशोरी चंगुल से छूटी तो शोर मचाया।शोर सुनकर दादी ने ललकारा तो वह लोग तमंचा लहराते हुऐ जानमाल की धमकी देते हुऐ चले गये।

इसे भी पढ़ेः हरियाणा: रेवाड़ी में सीबीएसई दसवीं की टॉपर रह चुकी छात्रा से गैंगरेप

गौरतलब है कि पीड़िता दो दिन सदमे व डर के कारण घर से नहीं निकली। गुरुवार को वह परिजनों के साथ खुद के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी द्वारा खुद को बचाने के लिए दी गयी फर्जी तहरीर पर रेप की बजाय छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता जबकि चीख-चीख कर कह रही है कि उसने छेड़छाड़ की कोई तहरीर नहीं दी,उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले पर एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा मामले की जांच कराएंगे।

आशीष सिंह

Related posts

बैंक की टाइमिंग में हो सकते हैं ये बदलाव, जानिए क्या है नया प्रस्ताव

Aditya Mishra

संविधान दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- आजादी का 75वां साल उत्सव के रूप में मनाया जाएगा

Trinath Mishra

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने पोलैंड, हंगरी और रोमानिया के चेक पॉइंट्स पर पहुंचने को कहा, बस-विमान भेजा जा रहा

Rahul