featured यूपी राज्य

गरीब कन्या की शादी में व्यापार मंडल वृंदावन ने दिया सामान

IMG 20220414 WA0014 गरीब कन्या की शादी में व्यापार मंडल वृंदावन ने दिया सामान

अमित गोस्वामी गरीब कन्या की शादी में व्यापार मंडल वृंदावन ने दिया सामानअमित गोस्वामी

राधा निवास क्षेत्र वृंदावन में एक कन्या की शादी थी। कन्या के पिता जी 4 साल से एक गंभीर बीमारी की वजह से खटिया में पड़े थे और इनके घर में कोई कमाने वाला भी नहीं था। जब इसकी सूचना क्षेत्रवासियों ने व्यापार मंडल वृंदावन के चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी  को दी। तो उन्होंने इस कन्या की शादी में सामान देने के लिए उस कन्या के परिवार वालों को आश्वासन दिया। अग्रवाल ने तुरंत इस बात को अपने व्यापार मंडल के साथियों को बताया और अपने व्यापार मंडल के साथियों के सहयोग से इस कन्या की शादी के लिए बेड, गद्दा, तकिया, गोदरेज की अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, कूलर एलईडी टीवी, चार कुर्सी, टेबल, चौकी की व्यवस्था कर इस कन्या के घर वालों को सौंप दिया।

IMG 20220414 WA0015 गरीब कन्या की शादी में व्यापार मंडल वृंदावन ने दिया सामान

इस कन्यादान रूपी हवन में आहुति देने वालों में व्यापार मंडल के संरक्षक राजकुमार अग्रवाल (कपड़े वाले ) अध्यक्ष आलोक बंसल, महामंत्री सुधीर शुक्ला, मोनू वार्ष्णेय, वरुण अग्रवाल,  रितिक अग्रवाल, कन्हैया वार्ष्णेय, डॉ अशोक अग्रवाल, आशीष ठाकुर, विनोद जायसवाल नरेश बीड़ी वाले बच्चू चौधरी टेंट वाले मोना हलवाई नीरज सक्सेना महेश शर्मा शेखर मुकुट वाले धर्मेंद्र हलवाई महेश अग्रवाल लव अग्रवाल थे।

Related posts

पत्नी बेटे संग धोखाधड़ी के मामले में रामपुर से सपा के सांसद आजम खान जेल भेजे गए

Rani Naqvi

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में मिले 32 कोरोना मरीज, 18 लोग हुए ठीक

Rahul

रिहायशी इलाके में दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, लोगों में मची कैमरे में कैद करने की होड़

Rahul