featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश भाजपा का शुरू हुआ दस्तक अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

जुलाई महीने में शुरू होने वाला है दस्तक अभियान, टीबी के मरीजों की होगी पहचान

उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार ने आज से दस्तक अभियान का शुभारंभ कर दिया है। उत्तर प्रदेश भाजपा का स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ यह अभियान 1 नवंबर तक चलेगा। 

इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-घर जाकर टीवी, डेंगू, कोरोना, मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों की तलाश करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों को बीमारी को लेकर सचेत भी किया जाएगा।

इसके अलावा दस्तक अभियान के तहत कुपोषण का शिकार हो रहे बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा। 

वही अभियान के दौरान मिल रहे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Related posts

चलती बस से उठने लगी आग की लपटें, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Rahul srivastava

गोंडा: जल शक्ति मंत्री ने साधा सपा पर निशाना, कहा- हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और

Aditya Mishra

मो. शमी की पत्नि हसीन जहां इस फिल्म से कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखे बोल्ड सीन

mohini kushwaha