featured यूपी

प्रियंका गांधी का आज महोबा दौरा, प्रतिज्ञा रैली के तहत महिलाओं से करेंगी संवाद

Priyanka Gandhi Priyanka to campaign in Uttar Pradesh प्रियंका गांधी का आज महोबा दौरा, प्रतिज्ञा रैली के तहत महिलाओं से करेंगी संवाद

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा का दौरा करेंगी। प्रियंका गांधी महोबा में दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगी। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद 3: 35 बजे वापस खजुराहो रवाना होंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित भी करेगी। प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली के तहत महिलाओं से संवाद करेंगी।

जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हाल ही में महोबा पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने की बात कही। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें:- 

डेल्टा वैरियंट से क्यों खतरनाक है कोरोना का नया वैरियंट B.1.1.529, 30 से अधिक बार रूप बदलने में सक्षम

दरअसल, बुंदेलखंड का महोबा 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी दलों को लुभा रहा है। वहीं, अब प्रियंका गांधी भी आज 27 नवंबर को महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आ रही हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि इस प्रतिज्ञा रैली में पीएम मोदी की जनसभा से अधिक भीड़ जुटेगी। प्रियंका आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी यहां वह आकर बुंदेलखंड के लोगों के सामने अपनी प्रतिज्ञाए बताएंगी।

Related posts

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 179 पर पहुंची

Rahul srivastava

काशी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, हर तरफ मोदी-मोदी हुंकार

Rahul srivastava

कासगंज: लूट के दौरान बदमाशों ने पुलिस को भी लूटा, जाने क्या है क्या मामला

Shailendra Singh