उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई। जनता को रिझाने के लिए राजनीतिक पार्टियां हर तरीके के हथकंडे अपना रही हैं। जिसमें सत्तासीन बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए विपक्षी दल पर करारे हमले कर रहा है। वही उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश की स्थिति को उजागर करते हुए जनता को नए प्रलोभन दे रहा है।
वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए सत्ता पक्ष की कमियों को उजागर कर रहा है साथ ही उस इस कार्यकाल में हुई घटनाओं महंगाई, कोविड जैसे अनेकों मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेर रही है।
चुनाव की इस लड़ाई में जनता को रिझाने के लिए सभी पार्टियां प्रचार कर रही इसी चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने बीजेपी की गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का प्रचार होता हुआ दिख रहा है।
यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत का बताया जा रहा है।