featured यूपी राज्य

भाजपा में शुरू हुई चुनावी नतीजों की समीक्षा, भितरघातियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

Sunil Bansal भाजपा में शुरू हुई चुनावी नतीजों की समीक्षा, भितरघातियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ भाजपा में शुरू हुई चुनावी नतीजों की समीक्षा, भितरघातियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाहीशिवनंदन सिंह, संवाददाता

भाजपा में चुनावी नतीजों की समीक्षा शुरू हो गई है। इसी के साथ पार्टी का रुख भितरघातियों और निष्क्रिय रहने वालों के खिलाफ बेहद सख्त होने वाला है। जिसको लेकर जिला स्तर पर सूची मांगी गई। इसके लिए संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मोर्चा संभाल लिया है। वही इस समीक्षा को सीधे तौर पर 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा सकता है। ऐसे में पार्टी की ओर से सबसे पहले उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी जिन्होंने पार्टी में रहकर पार्टी के नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

सुनील बंसल ने की वर्चुअल बैठक

भाजपा का रोक पार्टी में रहकर पार्टी को नुकसान कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त होने जा रहा है इसको लेकर जिला स्तर पर सूची मांगी गई है जिन्होंने पार्टी को आंतरिक तौर पर नुकसान पहुंचाया। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने वर्चुअल बैठक की इस बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अच्छे और गड़बड़ी करने वाले लोगों को एक नजर से नहीं देखा जाएगा। बल्कि पार्टी में रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात है कि विधानसभा चुनाव के दौरान तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भितरघात और गड़बड़ी की शिकायत प्रदेश संगठन के पास पहुंची थी। जो पार्टी का टिकट ना मिलने की वजह से गुटबाजी कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे। वहीं इनमें से कई चेहरे ऐसे भी हैं जिन्हें पार्टी की सत्ता में वापसी को लेकर भरोसा था।

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा

भाजपा में फिलहाल कई ऐसे लोग हैं जो पार्टी में रहकर पार्टी के नुकसान करने की कोशिश कर रही हैं। जिनको चुनाव के दौरान फोन पर चेतावनी जारी की गई थी वही चुनावी नतीजे आने के बाद अब भाजपा ने गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित करने की मुहिम शुरू कर दी है। वहीं विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसीलिए वह अभी से तैयारी में जुट गई है।

 

Related posts

दिल्ली के बाद अब पंजाब में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

pratiyush chaubey

27 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

पहली बार सऊदी अरब में महिलाओं को मिला ड्राइविंग लाइसेंस

rituraj